Tata को Mahindra ने दिया झटका, साल भर में 8785% से बढ़ाई Electric Cars की बिक्री

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Mahindra EV Sales: भारत का इलेक्ट्रिक कार बाजार काफी तेजी से ग्रोथ कर रहा है। हालांकि अभी यह ग्रोथ बाकी बड़ी बाजारों की तुलना में उतनी तेज नहीं है। लेकिन धीरे-धीरे बाजार में कई कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कारों के साथ बाजार में आ रही हैं।

अगर बात साल 2024 की करें तो इस साल मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की योजना अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को भारतिय बाजार में लॉन्च करने की है। हालांकि अभी बाजार में टाटा की इलेक्ट्रिक कारों का दबदबा है।

Also Read: Maruti की ये नई SUV देती है खूब माइलेज, 50 हजार में ला सकते हैं घर

Mahindra का इलेक्ट्रिक कार बाजार में स्थान

कंपनी पंच ईवी, नेक्सन ईवी, टियागो ईवी और टिगोर ईवी की बाजार में बिक्री करती है। इनकी मार्केट में हिस्सेदारी लगभग 70 प्रतिशत है। लेकिन, अगर एक साल में सबसे ज्यादा ग्रोथ की बात करें महिंद्रा काफी अच्छा कर रही है। पिछले साल फरवरी के मुकाबले इस साल फरवरी में कंपनी ने इलेक्ट्रक कार की बिक्री में 8,785 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया है। हालांकि, अभी महिंद्रा के पास मार्केट में टाटा की तरह ज्यादा मॉडल और ज्यादा वॉल्यूम मौजूद नहीं है

Mahindra XUV400 सेल्स ग्रोथ

महिंद्रा अभी इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी केवल एक मॉडल- XUV400 की बिक्री करती है। इसकी फरवरी 2023 में सिर्फ 7 यूनिट्स की सेल हुई थी। वहीं अब साल 2024 के फरवरी महीने में यह आंकड़ा 622 यूनिट्स पर पहुँच गया है। अगर बात इसके ग्रोथ की करें तो सालाना आधार पर इसने 8,785 परसेंट का ग्रोथ हासिल किया है।

Also Read: अगर 25 हजार में मिलेगी स्पोर्ट्स बाइक तो क्या करेंगे! देखें Yamaha R15 की ये डील

अभी इलेक्ट्रिक कार बाजार में सेल के हिसाब से महिंद्रा का स्थान तीसरा है। इससे ऊपर पहले स्थान पर टाटा और दूसरे स्थान पर एमजी का नंबर आता है। अगर बात फरवरी 2024 की करें तो पिछले महीने टाटा मोटर्स ने कुल 4,941 इलेक्ट्रिक कारों को सेल किया है। जो फरवरी 2023 में 3,925 यूनिट्स पर था। वहीं, एमजी मोटर्स की फरवरी 2024 में कुल सेल 1,053 इलेक्ट्रिक कारों की रही। कंपनी ने फरवरी 2023 में सिर्फ 362 यूनिट को सेल किया था।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow