Mahindra ने बनाया 3 साल का तगड़ा प्लान, लॉन्च करेगी 6 नई SUVs, होगा इतना खर्चा

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Mahindra SUV Plans: भारत धीरे-धीरे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट बनते जा रहा है। फिलहाल विश्व में तीसरी सबसे ज्यादा कारें भारत में बिकती है और धीरे-धीरे भारत दूसरे नंबर पर आ जाएगा। सभी कंपनियां इस चीज को जानती हैं और इसलिए महिंद्रा ने अपने 3 साल का धांसू प्लान लोगों के साथ साझा किया है।

कंपनी 3 साल के भीतर 37000 करोड़ का निवेश करने वाली है। इस रकम का आधे से ज्यादा हिस्सा नए मॉडल के डेवलपमेंट में खर्च होगा। इस निवेश के तहत महिंद्रा 23 कारों को लॉन्च करेगी जिसमें से 6 एकदम नई SUV होगी।

Also Read: Maruti की ये नई SUV देती है खूब माइलेज, 50 हजार में ला सकते हैं घर

Mahindra लाएगी 9 SUVs और 7 Electric Cars

मीडिया से साक्षात करते हुए महिंद्रा के प्रबंधक निदेशक एवं सीईओ अनीस शाह ने कहां की कंपनी अगले 3 साल में 37000 करोड रुपए का निवेश करने वाली है। यह महिंद्रा के सभी कंपनियां के लिए कहा गया है। लेकिन इसका बहुत बड़ा हिस्सा गाड़ियों के निर्माण पर खर्च किया जाएगा। कंपनी की योजना वर्ष 2030 तक की है। इन सालों में कंपनी जो इस इंजन वाले एसयूवी 7 इलेक्ट्रिक वाहन और सात अन्य कारों को लॉन्च करेगी।

मीडिया को बताया प्लान

लांच होने वाली इन 9 एसयूवी में से 6 नई एसयूवी होगी जबकि तीन अभी बिक रही एसयूवी का फेसलिफ्ट मॉडल होने वाला है। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की तिमाही नतीजे के दौरान जब मीडिया में चर्चा हो रही थी तभी शाह द्वारा यह बयान दिया गया, जिसमें उन्होंने एक बड़ा हिस्सा वाहन खंड पर खर्च की जाने की बात कही।

Also Read: अगर 25 हजार में मिलेगी स्पोर्ट्स बाइक तो क्या करेंगे! देखें Yamaha R15 की ये डील

2 साल में खर्च होंगे 27000 करोड़

खबर आई है कि महिंद्रा 2024-25 और 26-27 वित्त वर्ष के दौरान वाहन खंड पर 27000 करोड़ रुपए खर्च करेगी। यह सभी खर्चा नए मॉडल के डेवलपमेंट और नई टेक्नोलॉजी लाने पर किया जाएगा।

महिंद्रा अपने इस खंड पर 14000 करोड़ रुपए का निवेश और इलेक्ट्रिक खंड पर 12000 करोड रुपए का निवेश करने वाली है। देखा जाए तो कंपनी अपने इलेक्ट्रिक सेगमेंट पर भी काफी ज्यादा ध्यान दे रही है। आने वाले समय में हमें कई बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार्य भी देखने को मिलेगी।

Also Read: Renault Triber है फुली फैमिली कार, इसकी कीमत बस ₹4.8 लाख, देखें ऑफर और खरीदें कार

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow