Mahindra Thar Electric: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी 5 डोर इलेक्ट्रिक थार (Mahindra Thar Electric) के कांसेप्ट मॉडल को पेश कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक कार को लाइटवेट बॉडी कंस्ट्रक्शन और बड़ी बैट्री कैपेसिटी के लिए तैयार किया गया है। इसकी लंबाई 2776 मिली मीटर से लेकर 2976 मिली मीटर तक की होने वाली है।
इसके टायरों का डायमीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस भी पहले के मुकाबले बढ़ाया गया है। नई थार इलेक्ट्रिक ऑफ रोड कैपेसिटी के साथ आने वाली है। इसमें अप्रोच एंड डिपार्चर एंगल, रेपो रेट वॉटर वेंडिंग संत के साथ आने वाली है। इसका इंजन भी बहुत ही पावरफुल होगा और इसके डिजाइन को बहुत ही अलग तरीके से बनाया गया है।
इसके डिजाइन को जानेंगे तो आपको पता चलेगा कि इसमें रेट्रो स्टाइल वाले स्टांस के साथ चौकोर फ्रंट, छोटी विंडस्क्रीन, दो स्क्वायर एलइडी डीआरएल, सिग्नेचर फ्लैट रूफ और बड़े पहिए दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ऑफ रोड टायर, रियर एलईडी टेल लैंप और रियर टेल गेट इंडिकेटर, स्पॉयलर व्हील भी दिया गया है। महिंद्रा चीन के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी में BYD से ब्लेड और प्रिजमेटिक सेल लेने वाली है। यह 4 व्हील ड्राइव इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी जिसके प्रत्येक एक्सेल में ड्यूल मोटर लगाया गया है।
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के अलावा महिंद्रा अपनी चार नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को भी लॉन्च करने वाली है। इनका नाम XUV e8, XUV e9, BE 05 और BE 07 होने वाला है। इसमें सबसे पहले Mahindra XUV e8 को लॉन्च करेगी जो XUV 700 का इलेक्ट्रिक वर्जन होने वाला है। इसे दिसंबर 2024 तक लांच किया जा सकता है। वही अप्रैल 2025 में XUV e9, अक्टूबर 2025 में BE 05, अप्रैल 2026 में BE 07 को लांच किया जाएगा।