इन दो नई कारों को खरीदने के लिए ग्राहक लगा रहे लाइन, Mahindra और Maruti की लगी लॉटरी

Saurav Kumar
Mahindra XUV 3XO and Maruti Suzuki Swift

Mahindra XUV 3XO and Maruti Suzuki Swift: भारतीय कार बाजार का लगातार विस्तार हो रहा है। अभी कुछ समय पहले ही कई कंपनियों ने अपनी नई कारों को देश के मार्केट में उतारा है। जिसमें प्रमुख रूप से मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) और महिंद्रा एक्सयुवी 3XO (Mahindra XUV 3XO) शामिल हैं। कंपनियों की इन दोनों कारों को ग्राहकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और इनकी खूब बुकिंग हो रही है।

- Advertisement -

मिडिल वेरिएंट को मिल रही है जबरदस्त बुकिंग

लेकिन इन दोनों कारों की बुकिंग में एक ट्रेंड देखा गया है कि लोग इन दोनों कारों के टॉप-एंड की बजाय मिडिल वेरिएंट को खरीदना पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि बहुत ही कम समय में मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) और महिंद्रा एक्सयुवी 3XO (Mahindra XUV 3XO) को क्रमशः 40,000 और 50,000 बुकिंग मिली है। जिसमें प्रमुख रूप से इनके मिडिल वेरिएंट हैं।

बजट में मिल रहे हैं एडवांस फीचर्स

मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) के टॉप एंड ZXI वेरिएंट की तुलना में VXI वेरिएंट की डिमांड ज्यादा है। आपको बता दें कि स्विफ्ट कार का ZXI और ZXI+ वेरिएंट 8.3 और 9 लाख रुपये की कीमत पर बाजार में आती है। वहीं VXI वेरिएंट की कीमत 7.3 लाख रुपये रखी गई है। महिंद्रा एक्सयुवी 3XO (Mahindra XUV 3XO) को लेकर भी यही ट्रेंड देखा जा रहा है। इसके AX5 और AX5L वेरिएंट को भी ग्राहक कम कीमत होने के कारण ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

- Advertisement -

Mahindra XUV 3XO and Maruti Suzuki Swift में मिल रहे हैं आधुनिक फीचर्स

कंपनियां मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) और महिंद्रा एक्सयुवी 3XO (Mahindra XUV 3XO) के मिडिल वेरिएंट में भी बेसिक फीचर्स के साथ-साथ काफी जरूरी फीचर्स ऑफर कर रही हैं। इस कारण से ग्राहक मिड वेरिएंट को ज्यादा वैल्यू फॉर मनी समझ रहे हैं और इन्हें ज्यादा खरीद रहे हैं। आपको बता दें की ये दोनों ही कार भारतीय बाजार में काफी पॉपुलर ही रही हैं। क्योंकि इनमें कीमत और फीचर्स का सबसे अच्छा कॉम्बिनेशन मिल रहा है।

- Advertisement -

Latest News

Share This Article