तैयार हुई Mahindra XUV 3XO, नए डिजाइन में दिखेगा महिंद्रा का भविष्य

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा जल्दी अपनी एक नई एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। 29 अप्रैल 2024 को महिंद्रा xuv300 का फेसलिफ्ट वर्जन लांच होने जा रहा है। अबकी बार इसका नाम बदलकर XUV 300 कर दिया गया है। इसमें हमें महिंद्रा का फ्यूचर दिखेगा क्योंकि इसके डिजाइन को काफी हद तक बदल दिया गया है।

Mahindra XUV 3XO है फ्यूचर कार!

महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों को बनाने के लिए एक अलग ब्रांड बोर्न इलेक्ट्रिक को बनाया है। हमें नई XUV 300 में बोर्न इलेक्ट्रिक वाले डिजाइन की झलक देखने को मिलेगी। इसलिए भी यह एसयूवी कंपनी के लिए बहुत ही खास है।

इसका सीधा मुकाबला टाटा की तरफ से आने वाली नेक्सों, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू और किया सेल्टोस से होने वाला है। हालांकि सेल्टोस इससे अपर वेरिएंट में आती है। लेकिन इसके कुछ फीचर्स सेल्टोस से मेल खाते हैं। भारत में इस एसयूवी की शुरुआती कीमत ₹8 लाख होने वाली है।

Mahindra X30 का ये है फीचर्स

इस बेहतरीन कीमत में आने वाली Mahindra XUV 3XO के फीचर्स काफी अच्छे है। डबल जोन AC, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग, डबल डिस्प्ले सेटअप, पैनाटोमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, लेवल 1 ADAS के अलावा 6 एयरबैग दिए जाएंगे।

इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर को काफी हद तक बदल दिया गया है। इसमें हमें xuv300 की झलक देखने को जरूर मिलेगी। लेकिन यह एक नई एसयूवी होने वाली है।

कंपनी इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट को भी लॉन्च करेगी। जिसे इस साल के अंत तक लाया जा सकता है। फिलहाल इसमें पेट्रोल और डीजल ऑप्शन को लांच किया गया है जो मैन्युअल ऑटोमेटिक दोनों ही ट्रांसमिशन में आएगी।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow