Mahindra XUV 3XO होने वाली है लॉन्च, Creta ग्राहकों को पसंद आएगी ये फीचर

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Mahindra XUV 3XO: देश के एसयूवी बाजार पर महिंद्रा का कब्जा है। वहीं इसे कायम रखने के लिए कंपनी लगातार बाजार में अपनी नई एसयूवी को लॉन्च करती रहती है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने 9-सीटर महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस (Mahindra Bolero Neo+) को देश के मार्केट में पेश किया है और अब खबर आ रही है कि कंपनी आने वाली 29 अप्रैल को नई महिंद्रा एक्सयुवी 3एक्सओ (Mahindra XUV 3XO) को बाजार में उतारेगी। कंपनी की इस नई एसयूवी का मार्केट में काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

Mahindra XUV 3XO में मिलेगा प्रीमियम इंटीरियर

Mahindra XUV 3XO कंपनी की एक बेहतरीन एसयूवी होने वाली है। जिसमें आपको नए लुक के अलावा काफी प्रीमियम इंटीरियर देखने को मिलेगा। इसमें नई और एडवांस फीचर्स के साथ ही कंपनी नए Aisin-सोर्स्ड 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी उपलब्ध करा सकती है। यह XUV300 का अपडेटेड वर्जन होगी। जिसमें कई मांयनो में काफी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

एडवांस फीचर्स के साथ आएगी Mahindra XUV 3XO

नई महिंद्रा एक्सयुवी 3एक्सओ (Mahindra XUV 3XO) में कंपनी सेगमेंट फर्स्ट पैनोरमिक सनरूफ फीचर ऑफर कर सकती है। आपको बता दें कि पैनोरमिक सनरूफ एक प्रीमियम फीचर है जो खासकर मंहगी गाड़ियों में मिलता है। ऐसे में आपको नई 3XO एसयूवी में प्रीमियम फीचर की सुविधा भी मिल जाएगी। कंपनी अपनी इस नई एसयूवी में लेवल 2 ADAS टेक्नोलॉजी के साथ ही वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी ऑफर करने वाली है। बेहतर ड्राइविंग अनुभव और पार्किंग को आसान बनाने के लिए इसमें 360 डिग्री कैमरा फीचर भी आपको मिल सकता है।

पॉवरफुल इंजन के साथ आएगी Mahindra XUV 3XO

महिंद्रा एक्सयुवी 3एक्सओ (Mahindra XUV 3XO) में XUV300 वाला 1.5L डीजल, 1.2L डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो और 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया जा सकता है। हालांकि यह कई ट्रांसमिशन ऑप्शन्स के साथ आएगी। जिसमें नया 6-स्पीड ऑटोमैटिक, 6-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स शामिल हैं। इसमें कई कलर विकल्प भी दिए जाएंगे। जिससे कि ग्राहक अपने हिसाब से कलर का चुनाव कर पाएंगे।

जिससे कि आपको अपने पसंद के हिसाब से कलर का चुनाव करने में आसानी होगी। अब देखना होगा कि लॉन्च होने के बाद लोगो के बीच इस एसयूवी को लेकर कैसा उत्साह रहता है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow