Mahindra का नया रिकॉर्ड एक दिन में डिलीवर किए 1500 XUV 3XO, कुछ तो SUV में है बात

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा की भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक एसयूवी आती है। अभी हाल ही में कंपनी ने अपनी नई एसयूवी Mahindra XUV 3XO को बाजार में उतारा है। इसकी बुकिंग कंपनी ने 15 मई से शुरू की थी। कंपनी को एक घंटे में ही अपनी इस एसयूवी की 50 हजार यूनिट्स की बुकिंग मिल गई थी। अब 26 मई से कंपनी ने अपनी इस एसयूवी की डिलीवरी भी शुरू कर दी है। कंपनी ने पहले ही दिन Mahindra XUV 3XO की 1500 से ज्यादा यूनिट्स को डिलीवर किया है।

Mahindra XUV 3XO की डिटेल्स

Mahindra XUV 3XO को कंपनी ने कुल 9 वेरिएंट के साथ बाजार में पेश किया है। हालांकि अभी फिलहाल इसके 4 वेरिएंट की डिलीवरी ही शुरू की गई है। इस एसयूवी के बाकी 5 वेरिएंट की डिलीवरी कंपनी जून में शुरू कर सकती है। यानी अभी ग्राहकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी ने इसके AX5, AX5 L, MX3 और MX3 Pro की डिलीवरी शुरू की है। वहीं M1, MX2, MX2 Pro, AX7 और AX7 L की डिलीवरी कुछ दिनों बाद शुरू होने की संभावना है।

Also Read: Maruti की ये नई SUV देती है खूब माइलेज, 50 हजार में ला सकते हैं घर

Mahindra XUV 3XO पावरट्रेन

कंपनी ने अपनी नई एसयूवी Mahindra XUV 3XO को कुल तीन इंजन विकल्प के साथ बाजार में उतारा है। जिसमें पहला 1.5-लीटर टर्बो डीजल, दूसरा 1.2-लीटर TCMPFi और तीसरा 1.2-लीटर mStallion-TGDi इंजन शामिल है। कंपनी की माने तो इस कार की पांच में से करीब तीन यूनिट की बुकिंग पेट्रोल वेरिएंट के लिए हुई है।

Mahindra XUV 3XO की बाजार में काफी डिमांड है। लेकिन कंपनी इसके वेटिंग पीरियड को कम रखने का लगातार प्रयास कर रही है। अभी फिलहाल इस कार के 10 हजार यूनिट्स डिलीवरी के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने एक महीने की प्रोडक्शन कैपिसिटी 9 हजार यूनिट्स कर ली है। जिससे इसकी डिलीवरी जल्द से जल्द करने में कंपनी को मदद मिलेगी। Mahindra XUV 3XO के कीमत की बात करें बाजार में इसकी शुरूआती कीमत 7.49 लाख रुपये है।

Also Read: अगर 25 हजार में मिलेगी स्पोर्ट्स बाइक तो क्या करेंगे! देखें Yamaha R15 की ये डील

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow