उम्मीद से भी ज्यादा पसंद आ रही Mahindra की ये नई SUV, बेहतरीन बदलाव के साथ हुई पेश

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Mahindra XUV 700 AX5: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घोषणा की है कि जल्द ही Mahindra XUV 700 AX5 सिलेक्ट वेरिएंट को बाजार में उतारा जाएगा। AX5 सिलेक्ट को कंपनी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में पेश करेगी। इसकी शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 16.89 लाख रुपये रखी गई है। इसकी बुकिंग शुरू कर दो गई है और जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू होने की संभावना है।

Mahindra XUV 700 AX5 Select कीमत

इस नई एसयूवी के कीमत की बात करें तो Mahindra XUV 700 AX5 Select के पेट्रोल MT वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 16.89 लाख रुपये और पेट्रोल AT वेरिएंट की कीमत 18.49 लाख रुपये रखी गई है। Mahindra XUV 700 AX5 Select के डीजल MT वेरिएंट की कीमत 17.49 लाख रुपये और AT वेरिएंट की कीमत 19.09 लाख रुपये तय की गई है। इस एसयूवी के AX3 वेरिएंट से AX5 S वेरिएंट की कीमत 50,000 रुपये ज्यादा है।

Mahindra XUV 700 AX5 Select पावरट्रेन

Mahindra XUV 700 AX5 Select में आपको पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन विकल्प मिलता है। कंपनी इसमें 2.2-लीटर का टर्बो डीजल इंजन देती है। जिसकी क्षमता 185bhp का अधिकतम पावर और 420Nm का पीक टॉर्क पैदा करने की है। इसमें आपको पेट्रोल इंजन के रुप मे 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 200hp पावर और 380Nm टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है। इस एसयूवी में -स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक दोनों ट्रांस्मिशन विकल्प दिया गया है।

Mahindra XUV 700 AX5 Select फीचर्स

नई Mahindra XUV 700 AX5 Select को AX3 और AX5 के बीच रखा गया है। हालांकि इसमें कई नए और आधुनिक फीचर्स को भी जोड़ा गया है। कंपनी की इस नई एसयूवी में आपको सिर्फ सात सीट लेआउट मिलता है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, छह स्पीकर, एलईडी डीआरएल, बिल्ट-इन अमेजन एलेक्सा जैसे एडवांस फ़ीचर्स मिलते हैं।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow