Mahindra XUV700 Waiting Period: महिंद्रा की भारत लाइन-अप में एक्सयुवी700 (Mahindra XUV700) काफी लोकप्रिय है। कंपनी ने अपनी इस एसयूवी को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प के साथ बाजार में उतारा है। इस एसयूवी में आपको 5, 6 और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन के विकल्प भी देखने को मिल जाते हैं।
बाजार में काफी लोकरप्रिय होने के कारण इस एसयूवी पर अक्सर काफी लंबी वेटिंग पीरियड चलती रहती है। अगर बात इसके AX7L वेरिएंट की करें तो जून 2023 में इसपर 9 महीनें का वेटिंग पीरियड चल रहा था। हालांकि
अक्टूबर तक यह घटकर 6 महीने पर पहुँच गई थी। अगर
ऑटो कार इंडिया की माने तो इस एसयूवी के कई मॉडल पर वेटिंग पीरियड एक महीने तक कम हो गया है।
Mahindra XUV700 वेटिंग पीरियड
आपको इस एसयूवी के एंट्री लेवल एमएक्स और एएक्स3 वेरिएंट केवल 1 महीने की वेटिंग पीरियड पर मिल जाएंगे। वहीं इसके AX5 और AX7 वेरिएंट पर कंपनी डेढ़ महीने का वेटिंग पीरियड उपलब्ध करा रही है। इसके टॉप-स्पेक AX7 L वेरिएंट पर अभी फिलहाल 2 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। आपको बता दें कि ईएसपी से लैस इस एसयूवी के वेरिएंट के वेटिंग पीरियड के बारे में कोई डिटेल मौजूद नहीं है।
Mahindra XUV700 अपडेट
महिंद्रा एक्सयुवी700 (Mahindra XUV700) कंपनी की आधुनिक तकनीक पर आधारित एसयूवी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी अपनी इस एसयूवी के एंट्री-लेवल एमएक्स-वेरिएंट के ऑटोमेटिक वेरिएंट को तैयार करने में लगी है। कंपनी की योजना इसे लॉन्च करके क्रेटा (Hyundai Creta) और सेल्टोस (Kia Seltos) जैसी मिड साइज एसयूवी को कड़ी टक्कर देने की है।
Mahindra XUV700 उत्पादन
कंपनी ने महिंद्रा एक्सयुवी700 (Mahindra XUV700) के उत्पादन को बढ़ा दिया है। जिस कारण से 1 फरवरी, 2024 तक, कुल डिलीवरी बैकलॉग नवंबर 2023 में 2.86 लाख यूनिट के मुकाबले घटकर 2.26 लाख यूनिट पर पहुँच गया है। अगर इस एसयूवी के कीमत की बात करें तो बाजार में एक्सयुवी700 की कीमत 14.06 लाख रुपये से 26.99 लाख रुपये के बीच आती है।