Maruti Ertiga के आगे नहीं चलेगी Kia और Renault का दम, सस्ती बेच रही 7 सीटर कार

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Maruti Ertiga: किफायती 7-सीटर कार की बात करें तो इस सेगमेंट में मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) सबसे ज्यादा पॉपुलर कार है। इसमें 1462 सीसी का पॉवरफुल इंजन लगा है। जो 101.64bhp अधिकतम पावर के साथ ही 136.8Nm पीक टॉर्क प्रोड्यूस करने की क्षमता रखता है। इस कार में आपको मैनुअल के साथ ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। अगर आपकी योजना इसे खरीदने की है। तो पहले ये रिपोर्ट पढ़ लीजिए।

Maruti Ertiga जरूरी जानकारी

कंपनी की एमपीवी मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) काफी शानदार लुक के साथ मार्केट में आती है। इसका केबिन काफी बड़ा है। जिसमें काफी आराम से बैठ जा सकता है। इस कार में आपको 209 लीटर बूट स्पेस के अलावा 45 लीटर का फ्यूल टैंक मिल जाता है। इसमें कंपनी 20.3 किलोमीटर प्रति का माईलेज भी उपलब्ध कराती है। जिससे यह कार काफी किफायती हो जाती है।

Maruti Ertiga बजट में कीमत

मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) कंपनी की पॉपुलर एमपीवी है। जो 8.69 लाख रुपये से 13.03 लाख रुपये की कीमत पर बाजार में मौजूद है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट कम होने के कारण परेशान हैं। तो जान लीजिए कि सेकेंड हैंड गाड़ियों की खरीद और बिक्री करने वाली ऑनलाइन वेबसाइट इस एमपीवी पर काफी आकर्षक डील उपलब्ध करा रही हैं। यहाँ पर आप इसके बारे में जान सकते हैं।

आकर्षक डील पर मिल रही है अर्टिगा

आप अगर कम कीमत पर मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) कार को खरीदने की सोच रहे हैं। तो जान लीजिए कि Carwale वेबसाइट पर यह एमपीवी काफी कम कीमत पर उपलब्ध है। यहाँ पर इसके 2013 मॉडल को सेल के लिए लिस्ट किया गया है। यह रेड कलर की एमपीवी है और अच्छे से मेन्टेन की गई है। इसे 78,000 किलोमीटर तक ड्राइव किया गया है और बिक्री के लिए 4.95 लाख रुपये में उपलब्ध कराया गया है। कम बजट में यह काफी बेहतर डील है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow