Maruti Ignis: मारुति सुजुकी ने अगस्त के महीने में अपनी कारों पर जबरदस्त ऑफर जारी कर दिया है। आज डिटेल में हम इन कारों के ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बात करेंगे। ये सभी ऑफर्स मारुति के नेक्सा डीलरशिप पर बेचे जाने वाले कारों के है।
Maruti Baleno
भारतीयों की सबसे चहेती और टॉप सेलिंग हैचबैक मारुति बलेनो की डिमांड आज के समय सबसे ज्यादा है। इस पर कंपनी द्वारा ₹30000 का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसमें आपको मैन्युअल, ऑटोमेटिक और सीएनजी तीनों ही ट्रांसमिशन मिलते हैं। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6,61,000 है। वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 9 लाख 88 हजार रुपए हो जाती है। इसमें फाइव स्पीड ऑटोमेटिक गियर बॉक्स वाला 1.2 लीटर का के सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है।
Maruti Ignis
मारुति इग्निस नेक्सा डीलरशिप की सबसे सस्ती कार है। इसके लुक को लेकर लोग इसे मिनी एक्सयूवी भी कहते हैं। इस पर मारुति द्वारा ₹64000 का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह डिस्काउंट आपको एक्सचेंज कॉरपोरेट डिस्काउंट और कैश डिस्काउंट के रूप में मिलेगा। अगर आप इसके मैन्युअल वेरिएंट को खरीदते है तो इसपर ₹54000 का डिस्काउंट मिलता है। इसकी कीमत ₹5.84 लाख से शुरू होकर ₹8.16 लाख तक जाती है।
Maruti Ciaz
मारुति की सबसे प्रीमियम सेडान मारुति सियाज पर ₹48,000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप इसे अभी शोरूम से खरीदने जाएंगे तो यह आपको ₹9.30 लाख से लेकर ₹12.29 हजार तक मिल जाएगी। इसमें 1.5 लीटर का K15 स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 103 बीएचपी का पावर जनरेट करने की क्षमता रखता है।