नई Maruti Swift के आगे नहीं टिकेगी कोई भी कार, फीचर्स इतने जबरदस्त

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Maruti Swift 2024: मारुति अपनी बजट कारों के लिए जानी जाती है। उनकी कारों की कीमत ₹4 लाख से ही शुरू हो जाती है। इसमें मारुति अल्टो K10, वेगनर और स्विफ्ट जैसी कारें शामिल है।

वेगनर (Maruti WagonR) को जहां फैमिली वाले काफी पसंद करते हैं। वही स्विफ्ट (Maruti Swift) युवाओं को भी काफी ज्यादा पसंद आती है। इसका लुक बहुत ही आकर्षक है और इसमें फीचर्स भी काफी अच्छे-अच्छे मिल जाते हैं।

Also Read: Maruti की ये नई SUV देती है खूब माइलेज, 50 हजार में ला सकते हैं घर

इसी पापुलैरिटी को देखते हुए अब मारुति ने नई स्विफ्ट (New Maruti Swift) को लाने का फैसला कर लिया है। सुजुकी ने हाल ही में नई स्विफ्ट को टोक्यो ऑटो शो में लॉन्च किया था जो दिखने में बहुत ही खूबसूरत लग रही है।

इसके फीचर्स में भी बहुत से अपग्रेड देखने को मिलेंगे। साल 2024 में ही नई मारुति स्विफ्ट को लॉन्च करने की बात कही जा रही है। अच्छे फीचर्स होने के चलते इसकी कीमत थोड़ी सी बढ़ेगी। लेकिन इसमें आप को काफी ज्यादा मजा आएगा।

Also Read: अगर 25 हजार में मिलेगी स्पोर्ट्स बाइक तो क्या करेंगे! देखें Yamaha R15 की ये डील

नई Maruti Swift का हाइब्रिड इंजन

हम देखते हैं कि जब भी कंपनी किसी कर के फेस शिफ्ट को लॉन्च करती है तो उसके इंजन में कोई बदलाव नहीं होता है। आपको जानकर खुशी होगी कि नहीं मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) के इंजन को भी बदल दिया गया है।

इस बजट कार में 1.2 लीटर का चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलने वाला है। यह इंजन सीएनजी के साथ भी आता है। लेकिन इस बार इस इंजन को हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ लाया जाएगा, जिस कारण से इसके पेट्रोल वेरिएंट में ही आपको 30 किलोमीटर से ज्यादा का माइलेज मिल जाएगा। वह इसकी परफॉर्मेंस भी पहले को मुकाबले बढ़ जाएगी।

नई Maruti Swift 2024 में ADAS!

बात करें नई मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) के फीचर्स की तो यह और भी जबरदस्त है। इसके फ्रंट को देखकर पता चलता है कि इसमें ADAS मिलने वाला है। ADAS के कारण इसकी सेफ्टी काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।

Also Read: Renault Triber है फुली फैमिली कार, इसकी कीमत बस ₹4.8 लाख, देखें ऑफर और खरीदें कार

इसके अलावा इसमें आपको एलइडी लाइट्स नया बंपर भी दिया गया है। इंटीरियर में भी आपको कई बदलाव देखने को मिल जाएगा। अबकी बार इसमें ऑटो एसी, पावर विंडो, बड़ा टच स्क्रीन डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमेटिक गियरबॉक्स, एयर प्यूरीफायर और वेंटिलेटेड सीट्स की सुविधा दी जा सकती है। फिलहाल मारुति स्विफ्ट 5 लाख के आसपास बिकती है लेकिन ADAS मिलने के बाद इसकी कीमत 7 लाख के आसपास हो जाएगी।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow