लॉन्च होगी Mercedes की सबसे सती Electric Car, कीमत कम लेकिन रेंज होगी लंबी

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Mercedes-Benz EQA: मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) लग्जरी कार निर्माता कंपनी है। जो भारतीय बाजार में जल्द ही अपनी नई कार लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी 8 जुलाई को अपनी नई लग्जीरियस इलेक्ट्रिक कार Mercedes-Benz EQA के एंट्री-लेवल मॉडल को पेश करेगी। यह कंपनी की अफोर्डेबल कार होने वाली है। अभी फिलहाल कंपनी EQB, EQE और EQS की बाजार में बिक्री करती है।

Mercedes-Benz EQA डिटेल्स

Mercedes-Benz EQA को लेकर माना जा रहा है कि यह इलेक्ट्रिक कारों में वॉल्यूम सेगमेंट कार हो सकती है। इसका लुक GLA से अलग होने वाला है। संभावना है कि कंपनी इसमें बड़ी ग्रिल और  स्पेसिफिक टायर के साथ में अलॉय व्हील्स दे सकती है। कंपनी की इस इलेक्ट्रिक कार में आपको ब्लैंक्ड ऑफ ग्रिल पर स्टार पैटर्न भी देखने को मिल सकता है।

Also Read: Maruti की ये नई SUV देती है खूब माइलेज, 50 हजार में ला सकते हैं घर

Mercedes Benz EQA का आकर्षक इंटीरियर

Mercedes-Benz EQA को कई एक्सक्लूजिव कलर ऑप्शन्स के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी इसमें थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और S-Class की तरह कैपटेटिव बटन लगाएगी। इसका ग्लोबल मॉडल Burmester ऑडियो सिस्टम के साथ आता है। ऐसे में संभावना है कि इसमें भी आपको यही सिस्टम मिलेगा।

Mercedes-Benz EQA बैटरी पैक, रेंज और कीमत

Mercedes-Benz EQA कंपनी की लग्जीरियस इलेक्ट्रिक कार है। जिसके बैटरी पैक और रेंज को लेकर कंपनी ने अभीतक कोई खुलासा नही किया है। लेकिन कई रिपोर्ट्स का कहना है कि इसमें 70.5  kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है। जिसे एकबार फुल चार्ज करके इस कार को 560 किलोमीटर की रेंज तक चलाया जा सकेगा।

Also Read: अगर 25 हजार में मिलेगी स्पोर्ट्स बाइक तो क्या करेंगे! देखें Yamaha R15 की ये डील

इसमें कंपनी बैटरी पैक का छोटा वेरिएंट भी ऑफर कर सकती है। जिसकी रेंज 500 किलोमीटर रहने की संभावना है। इसके कीमत की बात करें तो अभी तक इसके कीमत से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। लाकिन उम्मीद की जा रही है कि यह नई कार GLA से मंहगी होगी।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow