Fortuner की लंका लगाने आई MG Gloster के दो नए एडिशन, पॉवर देगी झटका

Avatar photo

By

Saurav Kumar

MG Gloster Snowstorm and Desert Storm: एमजी इंडिया ने कंपनी की 100th एनिवर्सरी के आयोजन पर मई 2024 में अपनी कार कॉमेट (MG Comet), हेक्टर (MG Hector), ZS EV और एस्टर (MG Astor) के स्पेशल एडिशन को पेश किया है। हालांकि कंपनी ने MG Gloster के सेंचुरी एडिशन को नही लॉन्च किया था।

लेकिन अब कंपनी ने इसके दो स्पेशल एडिशन- स्नोस्टॉर्म और डेजर्टस्टॉर्म को मार्केट में उतार दिया है। इसकी शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 41.05 लाख रुपये रखी गई है। आपको बता दें की कंपनी ने इन मॉडल्स में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। इन दोनों नए एडिशन के बाजार में आने के बाद अब MG Gloster के तीन वेरिएंट- ब्लैकस्टॉर्म, स्नोस्टॉर्म और डेजर्टस्टॉर्म हो गए हैं।

Also Read: Maruti की ये नई SUV देती है खूब माइलेज, 50 हजार में ला सकते हैं घर

MG Gloster Snowstorm डिटेल्स

MG Gloster Snowstorm में कंपनी ने रेड एक्सेंट के साथ सफेद और काले रंग का एक्सटीरियर दिया है। इसका बाहरी रंग मुख्य रुप से व्हाइट है और इसके फ्रंट ग्रिल, स्पॉइलर, अलॉय व्हील, विंग मिरर, फॉगलैम्प और फेंडर गार्निश पर कंपनी ने ब्लैक एलिमेंट लगाए हैं। इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें आपको ब्लैक अपहोल्स्ट्री और स्टीयरिंग व्हील पर रेड स्टिचिंग मिलती है। इसे 6-सीट कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया गया है।

MG Gloster Desert Storm डिटेल्स

MG Gloster Desert Storm की बात करें तो इसमें महिंद्रा थार अर्थ एडिशन की तरह ही गोल्डन एक्सटीरियर पेंट स्कीम दिया गया है। इसके हेडलैम्प्स में आपको रेड एक्सेंट मिलते हैं। वहीं इसमें स्नोस्टॉर्म एडिशन की तरह ही फ्रंट ग्रिल, अलॉय व्हील्स, विंग मिरर और रूफ रेल जैसे कई एलिमेंट पर ब्लैक कलर दिए गए हैं। इसके इंटीरियर में आपको एक समान ब्लैक ट्रीटमेंट के साथ व्हाइट स्टीचिंग मिलती है। यह आपको 6 और 7 दोनों सीट कॉन्फ़िगरेशन में मिल जाएगी।

Also Read: अगर 25 हजार में मिलेगी स्पोर्ट्स बाइक तो क्या करेंगे! देखें Yamaha R15 की ये डील

MG Gloster इंजन

MG Gloster के स्नोस्टॉर्म और डेजर्टस्टॉर्म एडिशन को कंपनी ने 2WD और 4WD दोनों ऑप्शंस में पेश किया है। इन दोनों वेरिएंट में आपको 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है। जो 2WD में 163hp पावर और 375Nm टॉर्क बनाता है। वहीं 4WD में 218hp पावर और 480Nm टॉर्क पैदा करता है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow