इस साल लॉन्च होगी ये जबरदस्त कारें, सालों से था इस SUV का इंतजार

Saurav Kumar
Upcoming Cars

Upcoming Cars in 2024: वाहन निर्माता कंपनियां साल 2024 की शुरुआत से ही अपनी नई-नई कारों को लॉन्च कर रही हैं। कई रिपोर्ट्स की माने तो इस साल यह सिलसिला जाड़ी रहने वाली है। अगर आपको भी नई गाड़ी में इंटरेस्ट है। तो इस रिपोर्ट में आप इस साल के अंत तक मार्केट में आने वाली कुछ बेस्ट कारों के बारे में जान सकते हैं।

- Advertisement -

Tata Altroz Racer

इस साल यानी कि 2024 के जून महीनें में आपको Tata Altroz Racer बाजार में देखने को मिल सकती है। इस मूल रुप से अल्ट्रोज़ के स्पोर्टियर वर्जन में आपको 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। जिसकी क्षमता 120bhp पॉवर और 170Nm का टॉर्क पैदा करने की है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स का उपयोग किया गया है। जो इसके स्पीड को अच्छे से मैनेज करता है।

Mahindra Thar 5-Door

Mahindra Thar 5-Door का इंतजार काफी बेसब्री से हो रहा है। इस ऑफ रोड एसयूवी के 15 अगस्त 2024 को पेश होने की संभावना है। कंपनी इसे तीन वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है। इसके इंजन की बात करें तो इसमें आपको स्कॉर्पियो एन वाला 2.2L डीजल और 2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह एसयूवी 2WD और 4WD दोनों गियरबॉक्स विकल्प के साथ आएगी।

- Advertisement -

2024 Maruti Dzire

सेडान सेगमेंट में मारुति डिजायर (Maruti Dzire) काफी लोकप्रिय है। अब कंपनी इसके नए मॉडल पर काम कर रही है। जिसे इसी साल बाजार में लाया जा सकता है। इस नए सेडान में आपको अपडेटेड डिज़ाइन के अलावा नया इंटीरियर और नया Z-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसमें आपको सिंगल-पैन सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे आधुनिक फ़ीचर्स मिलेंगे।

Tata Curvv EV

Tata Curvv EV भी इस साल के मध्य तक भारतीय वाहन बाजार में लॉन्च हो सकती है। इसके डायमेंशन की बात करें तो यह 313 मिमी लंबी होने वाली है। वहीं इसमें आपको 62 मिमी का व्हीलबेस मिलने वाला है। कंपनी इसमें 4-स्पोक इल्यूमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील, 10.25-इंच डुअल स्क्रीन सेटअप और डिजिटल डायल भी देने वाली है।

- Advertisement -
- Advertisement -

Latest News

Share This Article