डिमांड में रहने वाली BMW X3 का शैडो एडिशन हुआ लॉन्च, ये सब होगा नया

Avatar photo

By

Saurav Kumar

BMW X3 Shadow Edition: देश के प्रीमियम कार बाजार में नई BMW X3 Shadow Edition लॉन्च हुई है। जो मार्केट में पहले से मौजूद टॉप मॉडल डीजल X3 xDrive20d M Sport पर आधारित कार है। इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 74.9 लाख रुपये रखी गई है।

कंपनी ने इस नए एडिशन में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। इसमें आपको नए अलॉय व्हील्स के अलावा एकदम नया इंटीरियर मिलता है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में अगर आप इसे बुक कराना चाहते हैं तो कंपनी की वेबसाइट या फिर BMW की डीलरशिप को विजिट कर सकते हैं।

Also Read: Maruti की ये नई SUV देती है खूब माइलेज, 50 हजार में ला सकते हैं घर

BMW X3 Shadow Edition का डिज़ाइन

कंपनी की कार BMW X3 Shadow Edition में आपको रूफ रेल्स और टेलपाइप्स के अलावा काले रंग की किडनी ग्रिल मिलती है। इसमें नीले रंग की रोशनी वाली बीएमडब्ल्यू की लेजर लाइट हेडलाइट्स भी लगाई गई है। इसमें 19 इंच के M-spec अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें ब्लैक कलर का पैकेज भी ऑफर किया गया है।

जिसके तहत आपको साइड स्ट्रिप ग्राफिक, पीछे का रियर एम-स्पेक स्पॉइलर और आगे के मडगार्ड पर M लोगो मिलता है। इसके कार्बन एडिशन पैकेज में गियर लीवर और दरवाजों के निचले हिस्से कार्बन फाइबर दिए गए हैं।

Also Read: अगर 25 हजार में मिलेगी स्पोर्ट्स बाइक तो क्या करेंगे! देखें Yamaha R15 की ये डील

BMW X3 Shadow Edition का इंजन और पावरट्रेन

BMW X3 Shadow Edition को सिर्फ डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है। इसमें आपको 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है। जिसकी क्षमता 190 PS का अधिकतम पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क पैदा करने की है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया गया है।

जो इसके चारों पहियों तक पवार पहुँचाने में मदद करता है। कंपनी की माने तो BMW X3 Shadow Edition कार की क्षमता 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार महज 7.9 सेकेंड में हासिल करने की है। इसमें आपको 220 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड भी मिल जाती है।

Also Read: Renault Triber है फुली फैमिली कार, इसकी कीमत बस ₹4.8 लाख, देखें ऑफर और खरीदें कार

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow