YUKIE Yuvee Electric Scooter: देश के टू व्हीलर मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए कंपनियां अपनी नई-नई इलेक्ट्रिक स्कूटर को बाजार में उतार रही हैं। पहले मार्केट में केवल प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च होती थी।

लकीन अब ऐसा नहीं है। क्योंकि अब कंपनियां बजट सेगमेंट ग्राहकों को टारगेट कर रही हैं और उनकी जरूरत के हिसाब से कम बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर रही हैं। इस रिपोर्ट में आज आप YUKIE Yuvee इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जानेंगे। जिसके यूनिक डिज़ाइन को लोग काफी पसंद करते हैं।

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का निर्माण कंपनी ने कई आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके किया है। इसमें बेहतर बैटरी पैक दिया गया है। जो लंबी रेंज के अलावा ज्यादा रफ्तार ऑफर करने में सक्षम है। इसमें आपको बेहतर परफॉरमेंस के साथ ही कई आधुनिक फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। अगर आपका मन भी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने का कर रहा है। तो यहाँ आप इसके बारे में डिटेल से पढ़ सकते हैं।

YUKIE Yuvee के बैटरी पैक की डिटेल्स

कंपनी ने YUKIE Yuvee इलेक्ट्रिक स्कूटर में पॉवरफुल लिथियम आयन बैटरी पैक लगाया है। जो 250 वाट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जुड़ा हुआ है। यह इलेक्ट्रिक मोटर BLDC तकनीक पर आधारित है। रिपोर्ट की माने तो यह ज्यादा पावर और पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसके रेंज की बात करें तो एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 52 किलोमीटर की रेंज तक चल सकता है। वहीं कंपनी इसमें 25 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड भी ऑफर करती है। जो इसे शहर की भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर चलने में उपयुक्त बनाता है।

YUKIE Yuvee के फीचर्स और कीमत की जानकारी

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सेफ्टी पर कंपनी ने काफी ध्यान दिया है। ऐसे में इसके फ्रंट और रियर दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक का कॉम्बिनेशन लाग्या गया है। यह कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम पर आधारित है। वहीं राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें कई आधुनिक फीचर्स को जोड़ा गया है।

कंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 44,572 रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर बाजार में उतारा है। हालांकि इसे आकर्षक फाइनेंस प्लान के साथ भी खरीदा जा सकता है। कंपनी की तरफ से ऑफर किये जाने वाले फाइनेंस प्लान में आपको यह स्कूटर 8,000 रुपये की डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी।

As a contributing author for TimesBull, I bring a wealth of expertise and passion to every piece I write. With a background in journalism and a keen interest in a diverse array of subjects, I strive to...