MG ने भारतीयों के लिए बनाई Electric Car, 300 Km से ज्यादा को रेंज वाली Bingo EV होगी लॉन्च

Avatar photo

By

Saurav Kumar

MG Bingo EV: एमजी मोटर्स इंडिया भारतीय बाजार में लगातार अपना विस्तार कर रही है। कंपनी की योजना जल्द ही देश के मार्केट में अपनी नई कारों को लॉन्च करने की है। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी अपनी कई नई कारों पर काम कर रही है। जिन्हें जल्द ही मार्केट में उतारा जाएगा। आने वाले समय मे आपको कंपनी की एसयूवी ग्लॉस्टर (Gloster) का अपडेट वेरिएंट बाजार में देखने को मिल सकता है।

इसके अलावा कंपनी एमजी क्लाउड ईवी (MG Cloud EV) नाम से भी अपनी एक नई कार को मार्केट में ला सकती है। लेकिन इन सब के बीच अब खबर आ रही है की कंपनी भारतीय बाजार में एमजी बिंगो ईवी (MG Bingo EV) नाम से अपनी एक नई इलेक्ट्रिक हैचबैक को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसे लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि लॉन्च होने के बाद इस नई हैचबैक का मुकाबला टाटा मोटर्स (Tata Motors) की टियागो ईवी (Tata Tiago EV) से होगा।

MG Bingo EV की डिटेल्स

एमजी बिंगो ईवी (MG Bingo EV) को पहली बार चीन के बाजार में उतारा गया था। जिसके बाद इसे इंडोनेशिया के बाजार में पेश किया गया। अब खबर आ रही है कि कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक हैचबैक को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। आपको बता दें कि बिंगो ईवी कंपनी की 5-डोर इलेक्ट्रिक हैचबैक है। जिसमें कॉमेट (Comet) जैसा ही इंटीरियर आपको मिलता है। इसमें इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए आपको डुअल-स्क्रीन सेटअप मिलता है।

MG Bingo EV इंजन और पावरट्रेन

अगर बात एमजी बिंगो ईवी (MG Bingo EV) के बैटरी पैक की करें तो इसके एंट्री-लेवल मॉडल में आपको 17.3 kWh का बैटरी पैक मिलता है। जिसे दमदार इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। जो 41hp पावर जेनरेट करने में सक्षम है। इसके टॉप मॉडल में कंपनी 31.9 kWh बैटरी पैक के साथ 68 hp पावर प्रोड्यूस करने वाला इलेक्ट्रिक मोटर उपलब्ध कराती है। इसमें आपको 333 किलोमीटर का ड्राइव रेंज मिल जाता है। इस कार के भारतीय बाजार में साल 2025 में लॉन्च होने की संभावना है। इसके कीमत के बारे में तभी खुलासा किया जाएगा।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow