New Electric Bike: भारतीय बाजार में आज के समय कई इलेक्ट्रिक बाइक मौजूद है। इनकी सेल्स भी काफी ज्यादा बढ़ गई है और इसमें बहुत बड़ा योगदान भारत सरकार का भी है जो इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है।
भारत सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों पर भारी सब्सिडी दी जा रही है। जिसके कारण लोगों में इसके दिलचस्पी बढ़ रही है। कई कंपनियां अब भारत में ही अपनी टू व्हीलर और फोर व्हीलर का निर्माण कर रही है।
इसके कारण इनकी कीमत कम होती है। आप एक बाजार में एक ऐसी बाइक आई है, जिसे हीरो स्प्लेंडर का इलेक्ट्रिक अवतार कहा जा रहा है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को पूरी तरीके से तैयार कर लिया गया है और अब इसे लॉन्च भी किया जाएगा। इसका नाम Maruthisan Dream+ रखा गया है। कंपनी में जानकारी दी है कि यह बाइक सिंगल चार्ज में 130 किलोमीटर से भी ज्यादा का रेंज देती है।
इसमें आपको 3 किलोवाट आवर का लिथियम आयन बैट्री पैक मिल जाएगा जो इसे लंबी दूरी तय करने में मदद करता है। हीरो स्प्लेंडर जैसे दिखने वाली बाइक में बहुत ही मजबूत मोटर लगाया गया है। बीएलडीसी तकनीक पर काम करने वाला यह इलेक्ट्रिक मोटर बाइक को 75 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड पर दौड़ने में सक्षम है।
इस स्पेसिफिकेशन से आप पता लगा सकते हैं कि यह बाइक काफी ज्यादा वैल्यू फॉर मनी होने वाली है। 130 किलो के वजन के साथ आने वाली बाइक भारी भी है और तेज रफ्तार पर यह सड़क भी नहीं छोड़ेगी। अगर आप एक नई इलेक्ट्रिक बाइक लेने की सोचना है जो थोड़ा इंतजार करें बहुत ही जल्द इसे लॉन्च कर दिया जाएगा।
कंपनी ने इसे हीरो स्प्लेंडर जैसा खास डिजाइन दिया है। जिसके कारण लांच होने से पहले ही यह सुर्खियों में आ गई है। इसे चलाने में आपको काफी आसानी होगी वहीं इसकी रोड प्रेजेंट भी काफी अच्छी होने वाली है।
हीरो स्प्लेंडर के चलते लोग इसे एक नजर में ही पसंद कर लेंगे। बात करें इसकी कीमत की तो फिलहाल इस पर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह 1.7 लाख रुपए की कीमत पर आएगी। इसमें सेफ्टी के लिए कई फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।