Honda SP 125: भारत में होंडा दूसरे नंबर की सबसे बड़ी बाइक निर्माता कंपनी है। यही कारण है इनका कस्टमर बेस बहुत ही बड़ा है। अब कंपनी अपनी कुछ नई बाइक्स पर फोकस कर रही है और उनके लॉन्च की तैयारी भी कर चुकी है। अभी होंडा के पास 125cc सेगमेंट में दो बाइक्स बिकती हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि दो नई बाइक्स को लांच किया जाएगा। इसमें एसपी 125 के नए मॉडल को भी शामिल किया गया है।
इसमें काफी अच्छे फीचर्स देखने को मिलेंगे। एसपी 125 के इंजन को नहीं छेड़ा गया है। इसमें आपको वही पुराना 125cc का फोर स्ट्रोक एसआई इंजन बेस मिलेगा। यह इंजन 7500 आरपीएम पर 10 पीएस का पावर और 6000 आरपीएम पर 10 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। इस बाइक के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। यह सिंगल चैनल एबीएस के साथ आ सकती है।
125cc बाइक होने के बावजूद भी यह 65 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे देती है जो काफी अच्छी बात है। इसके हिसाब से देखा जाए तो आप इस बाइक से 700 किलोमीटर तक की दूरी काफी आराम से तय कर सकते हैं। इसमें काफी अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें आपको डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के अलावा होंडा का अपना स्मार्ट सिस्टम दिया गया है। इसके जरिए आप अपने मोबाइल को कनेक्ट करें मोबाइल की जानकारी बाइक पर देख सकते हैं।
इसमें नेविगेशन, ब्लूटूथ, रियल टाइम माइलेज, डिजिटल क्लॉक की सुविधा भी दी गई है। यह बाइक आधुनिक होने के साथ-साथ किफयती भी है। कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस कंपनी बहुत ही कम कीमत पर लॉन्च करेगी और इसमें सेल्फ स्टार्ट का विकल्प मिलने वाला है।