दो कदम आगे निकली Maruti, लॉन्च किया Brezza का CBG एडिशन

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Maruti Brezza CBG: दिल्ली मोबिलिटी शो में बेहतरीन कारों को लांच किया जा रहा है। इसमें मारुति ने अपनी वैगन आर पेश की है जो फ्लेक्स फ्यूल पर चलती है। इसके अलावा मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार eVX को भी यहां पर पेश किया गया है।

अब इन सब से दो कदम आगे निकलते हुए मारुति ने अपनी पहली CBG कर को पेश किया है। कंपनी ने ब्रेजा एसयूवी को कंप्रेस्ड बायोमैथन गैस वाले इंजन के साथ पेश किया है। अगर आपको इसके बारे में नहीं पता तो थोड़ा डिटेल में जरूर पढ़ें।

Also Read: Maruti की ये नई SUV देती है खूब माइलेज, 50 हजार में ला सकते हैं घर

Maruti Brezza में ये बदलाव!

मारुति ब्रेजा में आपको वही 1.5 लीटर का चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलने वाला है जो 102 बीएचपी का पावर और 137 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं जब आप इसके सीएनजी या फिर सीबीजी वेरिएंट को लेंगे तो इसके इंजन द्वारा 87 बीएचपी का पावर और 121 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाएगा। फिलहाल यह ऑटोमेटिक गियर बॉक्स के साथ नहीं आती है। इसमें आपको मैन्युअल गियर बॉक्स का विकल्प ही मिलने वाला है।

फीचर्स में नहीं है कुछ नया

आपको बता दे की सीबी वाली ब्रेजा के डिजाइन में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। यह बिल्कुल ही इस फीचर्स के साथ आती है जो हमें अभी मिला करती है। इसमें 16 इंच के एलॉय व्हील्स और 55 लीटर का गैस टैंक मिलता है।

Also Read: अगर 25 हजार में मिलेगी स्पोर्ट्स बाइक तो क्या करेंगे! देखें Yamaha R15 की ये डील

सीएनजी और सीएबजी वेरिएंट के सिर्फ पावर में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि ब्रेजा सीबीजी को कब तक लांच किया जाएगा। इसकी खबर भी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन इसे 2 से 3 महीने में ग्राहकों के लिए पेश कर दिया जाएगा।

CNG और CBG में क्या अंतर

अगर आप सीएनजी और सीवी में कंफ्यूज है तो आपको बता दे की सीएनजी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस को कहते हैं और CBG कंप्रेस्ड बायो मीथेन गैस को इस गैस को नेचर से बनाया जाता है। यह इलेक्ट्रिक के बाद सबसे कम पॉल्यूशन फैलाता है।

वहीं इसके द्वारा सीएनजी के मुकाबले ज्यादा माइलेज भी देखने को मिलने वाला है। यह सीएनजी से काफी सस्ती होगी इसीलिए उम्मीद है कि आने वाले समय में मारुति अपने सभी कारों में सीबीजी का विकल्प दे सकती है।

Also Read: Renault Triber है फुली फैमिली कार, इसकी कीमत बस ₹4.8 लाख, देखें ऑफर और खरीदें कार

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow