New Maruti WagonR: मारुति सुजुकी को देश का सबसे भरोसेमंद ब्रांड कहा जाता है। इनकी गाड़ियां सबसे ज्यादा बिकती है। हर महीने जारी हुई सेल्स रिपोर्ट में 10 में से छह से सात गाड़ियां हमेशा ही मारुति सुजुकी की ही रहती हैं। इस कंपनी की किफायती कारों में Maruti Swift, Alto, Ertiga, Baleno और WagonR शामिल है।
इसमें से वेगनर का क्रेज एक अलग ही स्तर पर देखा जाता है। फैमिली से लेकर सिंगल लोग सभी वेगनर को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। यही कारण है कि अब कंपनी से अपग्रेड करने का सोच रही है। 2023 में मारुति वेगनर का एक नया मॉडल लांच होने वाला है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इसी नए वेगनर के संभावित फीचर्स और कीमत की जानकारी देंगे।
Maruti WagonR 2023 की सभी जानकारी
मीडिया के हवाले से आई खबरों की माने तो इसमें आपको वही पुराना 998 सीसी का तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलने वाला है। यह इंजन 5500 आरपीएम पर 65 बीएचपी का पावर और 3500 आरपीएम पर 89 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को ना सही पर इसके लुक और फीचर्स में हमें बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह एक फाइव सीटर कार है इसीलिए इसके डिजाइन को और भी आकर्षक बनाया जा सकता है।
इसके बूट में 341 लीटर का स्पेस मिलेगा जो पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है। वहीं इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 32 लीटर की होगी। माइलेज के मामले में यह आपको पुरानी वेगनर (Maruti WagonR) जैसी ही होने मिलने वाली है। यह 24 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज पेट्रोल के साथ देगी। वही सीएनजी के साथ यह 30 से 32 किलोमीटर प्रति केजी का माइलेज देने वाली है।
नई WagonR की नई कीमत
अभी अगर आप शोरूम से नई मारुति वेगनर (Maruti WagonR) खरीदने जाए तो इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹591000 से शुरू होती है। इस पर आरटीओ, इंश्योरेंस और अन्य एक्सक्लूसिव टैक्स मिलकर इसकी कीमत तकरीबन ₹6.75 लाख हो जाती है। लेकिन आने वाली नई मारुति वेगनर की कीमत तकरीबन 6.50 लाख से शुरू होगी।
इस कीमत पर इसके फीचर्स भी काफी अच्छे होंगे। वहीं इसके इंटीरियर को बलेनो (Maruti Baleno) की तरह ही प्रीमियम बनाया जाएगा। अगर आप अभी ही मारुति वेगनर (Maruti WagonR) खरीदना चाह रहे हैं तो सिर्फ ₹1,80,000 के डाउन पेमेंट पर इसे खरीद सकते हैं।