बजट में खरीदनी है पॉवरफुल बाइक, एक बार देखें ये लिस्ट, ये हो सकती है आपकी पसंद

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Powerful Bikes in Budget: भारतीय भी आप बड़ी इंजन वाली बाइक खरीदना पसंद कर रहे हैं। लोग अब अपने बजट को बढ़ाकर थोड़ी पावरफुल और आरामदायक बाइक पसंद कर रहे हैं। ऐसे में रॉयल एनफील्ड की सेल काफी ज्यादा बढ़ गई है।

यही कारण है कि कंपनी 300 सीसी से ऊपर उठकर अब 650 सीसी सेगमेंट में भी बाइक्स लाने लगी है। इसमें आपको डबल सिलेंडर इंजन मिलता है, जिसके कारण इसकी पावर काफी ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आपको भी बजट में पावरफुल बाइक्स लेनी है तो यह पांच बाइक्स आपके लिए हो सकती है।

Also Read: Maruti की ये नई SUV देती है खूब माइलेज, 50 हजार में ला सकते हैं घर

Benelli TRK 502X

बेनेली की पॉपुलर ऑफ रोड बाइक तर्क 502 एक में 500 सीसी का पैरेलल ट्विन सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन बहुत ही पावरफुल है। वही यह दिखने में भी काफी खूबसूरत लगती है। इसे आप 6.5 लाख रुपए की कीमत पर खरीद सकते है।

Royal Enfield Continental GT 650

कई फिल्मों में प्रयोग की गई रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 में ट्विन सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन बहुत ही ज्यादा पावरफुल है। यह एक कैफे रेसर बाइक है जिसे हाईवे पर चलाने के लिए डिजाइन किया गया है।

Also Read: अगर 25 हजार में मिलेगी स्पोर्ट्स बाइक तो क्या करेंगे! देखें Yamaha R15 की ये डील

इसकी कीमत 3.1 लाख रुपए से शुरू होती है। इस बाइक का लुक बहुत ही जबरदस्त है। वहीं इसमें स्पोर्टी रीडिंग पोजीशन मिलता है जिसके कारण आपको इसे राइड करने में मजा आएगा।

Kawasaki Ninja 300

कावासाकी की एंट्री लेवल बाइक निंजा 300 में भी ट्विन सिलेंडर इंजन मिलता है। यह दिखने में काफी खूबसूरत है। इसके साथ ही यह एक पावरफुल बाइक भी है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 3.43 लाख रुपए से शुरू होती है। अगर आपको एक बेहतर रोड प्रसेंस वाली बाइक चाहिए तो इसे खरीद सकते हैं।

Royal Enfield Interceptor 650

कॉन्टिनेंटल जीटी की तरह रॉयल एनफील्ड के पास इंटरसेप्टर 650 भी है। इसमें कॉन्टिनेंटल जीटी वाला ही इंजन देखने को मिलता है। इसे 2018 में लॉन्च किया गया था और इसकी सेल भी ठीक-ठाक हो रही है। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 3 लाख रुपए है।

Also Read: Renault Triber है फुली फैमिली कार, इसकी कीमत बस ₹4.8 लाख, देखें ऑफर और खरीदें कार

BMW F 850 GS

बीएमडब्ल्यू की यह प्रीमियम बाइक एक एडवेंचर टुअर बाइक है, जिसे ऑफ रोड के लिए प्रयोग में लाया जाता है। इस बाइक की कीमत 12.95 लाख से शुरू होती है। अगर आपका बजट काफी ज्यादा है तो इसे खरीद सकते हैं।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow