Range Rover Velar 2023: रेंज रोवर की एंट्री लेवल लग्जरी एसयूवी रेंज रोवर वेलर (Range Rover Velar) के फेसलिफ्ट मॉडल की बुकिंग भारत में शुरू कर दी है। इसकी डिलीवरी सितंबर महीने से शुरू की जाएगी। इसे वैश्विक बाजार में फरवरी में ही लॉन्च किया गया था। इस लॉन्च हुई नई वेलार में बहुत से बदलाव किए गए हैं। आपको पता होना चाहिए की रेंज रोवर ने अपने बेलार को 2018 में सबसे पहले लांच किया था।
रिपोर्ट्स की मुताबिक इसके फेसलिफ्ट वर्जन में डे टाइम रनिंग लाइट्स, सिग्नेचर ग्रिल, नए पिक्सल एलइडी हैडलाइट्स का सेटअप दिया गया है। इसमें आपको कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी देखने को मिलेंगे। यानी कि इसके डिजाइन में थोड़े बहुत बदलाव किए गए हैं। इसमें आपको नया बंपर नए सिरे से डिजाइन किया गया टेल लाइट और हेड लैंप दिए गए हैं।
वेलर के इंटीरियर में बिल्कुल ही नया डैशबोर्ड देखने को मिलने वाला है। यह रेंज रोवर स्पोर्ट जैसा होगा। इसके अलावा इसमें पीवी प्रो सिस्टम पर चलने वाला 11 इंच का राउंड टच स्क्रीन दिया गया है। इसमें वायरलेस एंड्राइड ऑटो एप्पल का एप्लीकेशन सपोर्ट भी मिलता है। इसके केंद्र कंट्रोल में इस बार बटन का काफी कम प्रयोग किया गया है।
यहां पर सारा कुछ टच स्क्रीन से करने को मिलेगा। इसके अलावा यहां आपको एक छोटा सा स्टोरेज भी देखने को मिलेगा जिसमें वायरलेस चार्जर और स्टाइलिश गियर लीवर लगाया गया है। इसमें 2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 250 एचपी का पावर और 365 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। यह एसयूवी 217 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में चल सकती है और 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 7 सेकंड में पकड़ लेती है।
इसके अलावा इसमें दो लीटर के डीजल इंजन का विकल्प भी दिया गया है जो हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है यह इंजन 204 एचपी का पावर और 430 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। भारत में वेलर को काफी पसंद किया जाता है और नई खासियत के साथ आई नहीं बॉलर को लोग काफी प्यार देने वाले हैं इसमें 580 मिलीमीटर का वॉटर कैपेसिटी मिलता है।