Honda Shine की कीमत से परेशान, पढ़ें खबर और सस्ते में खरीदें बाइक

Saurav Kumar

Honda Shine: होंडा देश की बड़ी टू व्हीलर निर्माता कंपनी है। जिसकी बाइक होंडा शाइन 125 (Honda Shine 125) को 125cc इंजन सेगमेंट में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। कंपनी की इस बाइक में आपको किफायती राइडिंग के साथ ही काफी शानदार परफॉरमेंस मिल जाता है। इस बाइक का डिज़ाइन स्पोर्टी है और कंपनी ने इसमें कई आधुनिक फ़ीचर्स उपलब्ध कराए हैं।

- Advertisement -

Honda Shine इंजन और कीमत

अगर डिटेल से होंडा शाइन 125 (Honda Shine 125) बाइक के इंजन की बात करें तो इस बाइक में 123.94cc का सिंगल सिलेंडर इंजन लगा हुआ है। जो 7500आरपीएम पर 10.74Ps का अधिकतम पावर और 6000आरपीएम पर 11Nm का पीक टॉर्क बनाने में सक्षम है। कंपनी की इस लोकप्रिय बाइक में आपको ARAI द्वारा सर्टिफाइड 55 किलोमीटर प्रति लीटर का माईलेज भी मिल जाता है।

होंडा शाइन 125 (Honda Shine 125) बाइक को अगर आप बाजार से खरीदने जाएंगे। तो आपको 79,800 रुपये से 83,800 रुपये तक कि जरूरत पड़ सकती है। लेकिन अगर आप इतने रुपये खर्च नहीं करना चाहते हैं। तो ऑनलाइन वेबसाइट पर इस बाइक के पुराने मॉडल को चेक कर सकतें हैं। जहाँ इसकी बिक्री बहुत ही मामूली कीमत पर हो रही है।

- Advertisement -

एकदम सस्ती है बाइक

बाइक देखो वेबसाइट पर 2015 मॉडल होंडा शाइन की कीमत ₹35000 रखी गई है। साइट पर दी गई जानकारी बताती है कि यह एक फर्स्ट ओनर बाइक है जो काफी कम चली हुई है। ग्रे कलर की या होंडा शाइन दिल्ली के लोकेशन पर बिक रही है।

इसलिए आप चाहे तो बड़े ही आराम से इसे खरीद सकते हैं।इसके अलावा साईट द्वारा फाइनेंस प्लान की सुविधा भी दी जा रही है। इसका फायदा उठा आप सस्ती ईएमआई पर इसे खरीद सकते हैं।

- Advertisement -

ओएलएक्स पर होंडा शाइन काफी ज्यादा सस्ती है। यहां इसके 2013 मॉडल की कीमत ₹17000 है। अभी भी बाइक का रजिस्ट्रेशन कुछ सालों के लिए चालू रहेगा। इसीलिए आप इसे बेहिचक सड़क पर चला सकते हैं। अगर आपको बहुत ही कम कीमत पर एक बाइक खरीदनी है तो यह होंडा शाइन एक बेहतर विकल्प हो सकती है।

- Advertisement -

Latest News

Share This Article