Skoda Upcoming Cars: स्कोडा इंडिया बहुत ही जल्द भारत के लिए नई कारों को बनाने वाली है। हाल ही में अपने 2.0 प्रोग्राम के तहत कंपनी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसकी Kushaq और Octavia लोगों को पसंद आ रही है। अपनी इसी बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी बहुत ही जल्द नई कारों को लॉन्च करने वाली है। इसमें तीन नई नई कारों की जानकारी भी सामने आई है जिसे बहुत ही जल्द लाया जा सकता है।
New Octavia का आगमन
स्कोडा ऑक्टेविया (Skoda Octavia) देश की बेहतरीन बजट सेडान में से एक है। इसे लोग पसंद कर रहे हैं इसी साल फरवरी में कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए इसके मिड लाइफ फेसलिफ्ट को लांच किया था। अब ऑक्टेविया की नए वेरिएंट को भारत में भी लाया जा रहा है।
Skoda Compact SUV भी होगी लॉन्च
स्कोडा बहुत ही जल्द अपनी एक नई कॉन्पैक्ट एसयूवी को भी लाने वाली है। मार्च 2025 में यह एसयूवी लॉन्च हो जाएगी। फिलहाल इसकी टेस्टिंग हो रही है और तस्वीर देखकर लग रहा है कि यह बहुत ही खूबसूरत होने वाली है।
इसके हेडलाइट का डिजाइन लीक हो गया है जो बहुत ही शार्प है। इसके अलावा इसमें इनवर्टेड एल शेप्ड एलइडी टेल लाइट, स्पीड हेडलैंप सेटअप, इंटीग्रेटेड हाई माउंटेड स्टॉप लैंप और रूफ स्पॉयलर दिया जाएगा। यह काफी हद तक कुशाक से मिलती-जुलती होगी। लेकिन इसकी कीमत कम होने वाली है।
Skoda Enyaq iV पहली Electric Car
इसके अलावा आपको कुशाक़ अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Enyaq iV को भी लॉन्च करने वाली है। इसे दूसरी छमाही में यानी की जुलाई के बाद लाया जा सकता है। फिलहाल इसके CBU यूनिट को बेचा जाएगा।
अगर सेल अच्छी रही तो कंपनी इसका निर्माण भारत में भी कर सकती है। यह Hyundai Ioniq 5, Kia EV 6 जैसी कारों के सामने लांच होने वाली है। यह बताता है कि Skoda Enyaq iV एक प्रीमियम कार होगी।