Tata Best Selling Cars: टाटा मोटर्स के वाहनों को देश के बाजार में काफी पसंद किया जाता है। कंपनी ने नवंबर सेल्स का ब्रेकअप डेटा अभी जारी किया है। टाटा नेक्सन (Tata Nexon) पिछले महीने कंपनी की बेस्ट सेलिंग एसयूवी रहीं। वहीं कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार की लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा पंच (Tata Punch) को शामिल किया गया।
कंपनी ने अपनी इन दोनों कारों की 10 हजार से भी ज्यादा यूनिट्स कप बेच दिया। नेक्सन की पिछले महीने कंपनी ने कुल 15,871 यूनिट्स को बेचा। वहीं टाटा पंच की कुल 12,131 यूनिट्स की बिक्री पिछले महीने की गई। आज इस रिपोर्ट में हम आपको कंपनी की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग कारों के बारे में जानकारी देंगे।
टाटा नेक्सन (Tata Nexon)
कंपनी ने पिछले महीने यानी नवंबर 2022 में अपनी इस पॉपुलर एसयूवी की कुल 15,871 यूनिट्स को सेल किया। वहीं नवंबर 2021 में कंपनी ने अपनी इस एसयूवी के कुल 9831 यूनिट्स को बेचा था। कंपनी ने अपनी इस कार की बिक्री में 61.44 प्रतिशत का ग्रोथ दर्ज किया है।
टाटा पंच (Tata Punch)
कंपनी ने पिछले महीने यानी नवंबर 2022 में अपनी इस पॉपुलर एसयूवी की कुल 12,131 यूनिट्स को सेल किया। वहीं नवंबर 2021 में कंपनी ने अपनी इस एसयूवी के कुल 6110 यूनिट्स को बेचा था। कंपनी ने अपनी इस कार की बिक्री में 98.54 प्रतिशत का ग्रोथ दर्ज किया है।
टाटा टियागो (Tata Tiago)
कंपनी ने पिछले महीने यानी नवंबर 2022 में अपनी इस पॉपुलर कार की कुल 5,097 यूनिट्स को सेल किया। वहीं नवंबर 2021 में कंपनी ने अपनी इस कार के कुल 4,998 यूनिट्स को बेचा था। कंपनी ने अपनी इस कार की बिक्री में 1.98 प्रतिशत का ग्रोथ दर्ज किया है।
टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz)
कंपनी ने पिछले महीने यानी नवंबर 2022 में अपनी इस पॉपुलर कार की कुल 5,048 यूनिट्स को सेल किया। वहीं नवंबर 2021 में कंपनी ने अपनी इस कार के कुल 3,025 यूनिट्स को बेचा था। कंपनी ने अपनी इस कार की बिक्री में 68.07 प्रतिशत का ग्रोथ दर्ज किया है।
टाटा टिगोर (Tata Tigor)
कंपनी ने पिछले महीने यानी नवंबर 2022 में अपनी इस पॉपुलर कार की कुल 4,301 यूनिट्स को सेल किया। वहीं नवंबर 2021 में कंपनी ने अपनी इस कार के कुल 1,785 यूनिट्स को बेचा था। कंपनी ने अपनी इस कार की बिक्री में 140.95 प्रतिशत का ग्रोथ दर्ज किया है।