Tata Curv के इस खासियत के आगे नहीं टिकेगी कोई भी EV, होगी लॉन्च

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Tata Curvv EV: टाटा मोटर्स (Tata Motors) का देश के इलेक्ट्रिक कार बाजार पर काफी दबदबा है। कंपनी लगातार नई इलेक्ट्रिक कारों के साथ ही अपनी मौजूदा कारों को इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च करती रहती है। अब कंपनी अपनी एक नई इलेक्ट्रिक कार को बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। कई रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी टाटा कर्व ईवी (Tata Curvv EV) नाम से अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को इसी साल बाजार में लॉन्च करेगी।

मार्केट में आती हैं Tata की कई इलेक्ट्रिक कार

कंपनी टाटा कर्व ईवी (Tata Curvv EV) के के अलावा ICE वेरिएंट भी मार्केट में उतारेगी। आपको बता दें कि कंपनी ने इन दोनों वेरिएंट के कॉन्सेप्ट मॉडल को पहले ही पेश कर दिया है। अभी देश की सड़कों पर कंपनी की कई इलेक्ट्रिक कारें दौड़ रही हैं। आपको कंपनी की नेक्सन ईवी, टियागो ईवी और टिगोर ईवी बाजार में देखने को मिल जाएंगी। वहीं इसी साल यानी 2024 के जनवरी महीने में टाटा पंच ईवी को कंपनी ने लॉन्च किया था।

Also Read: Maruti की ये नई SUV देती है खूब माइलेज, 50 हजार में ला सकते हैं घर

Tata Curvv EV का बैटरी पैक और रेंज

अगर बात कंपनी की इलेक्ट्रिक कार नेक्सन ईवी की करें तो इसमें आपको 40.5 kWh का बैटरी पैक मिलता है। वहीं पंच ईवी में 35 kWh का बैटरी पैक मिलता है। कंपनी की कार नेक्सन ईवी LR सिंगल चार्जिंग में 465 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि टाटा कर्व ईवी (Tata Curvv EV) में आपको 465 किलोमीटर या इससे ज्यादा का रेंज भी मिल सकता है। इसमें कंपनी बड़ी बैटरी पैक के साथ ही पावरफुल मोटर का इस्तेमाल कर सकती है।

Tata Curvv EV के फीचर्स

टाटा कर्व ईवी (Tata Curvv EV) में कंपनी कई आधुनिक फीचर्स दे सकती है। जिसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टीपल एयरबैग, रिवर्स पैकिंग सेंसर्स, 360-डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Also Read: अगर 25 हजार में मिलेगी स्पोर्ट्स बाइक तो क्या करेंगे! देखें Yamaha R15 की ये डील

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow