Tata Sumo की हो रही वापसी! कंपनी ने लिया बड़ा फैसला, मिलेगा ये सब फीचर्स

Saurav Kumar
Tata Sumo

Tata Sumo SUV: टाटा की एसयूवी अपनी मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर के लिए जानी जाती है। इसमें लगा इंजन बहुत ही पावरफुल होता है। पहले टाटा जो भी एसयूवी बनाती थी उसमें कुछ खास डिजाइन देखने को नहीं मिलता था। इसलिए इनकी मार्केट पर पकड़ नहीं थी।

- Advertisement -

लेकिन टाटा नेक्सों (Tata Nexon) के लॉन्च होते ही एसयूवी सेगमेंट में टाटा ने कमाल कर दिया। अब अपनी एक्सयूवी सेगमेंट में पकड़ को देखते हुए कंपनी नई-नई कारों को लॉन्च करने वाली है। इन सभी कारों को इलेक्ट्रिक वेरिएंट में भी लॉन्च किया जाएगा। आने वाली टाटा कर्व कंपनी की बेहतरीन एसयूवी साबित होने वाली है, जिसे इलेक्ट्रिक में भी लाया जाएगा।

Tata Sierra के बाद लॉन्च होगी Tata Sumo

इसके अलावा टाटा अपनी पुरानी कारों को भी नई स्टाइल में लॉन्च करने वाली है। इसमें सबसे पहले नाम टाटा सिएरा का आता है। यह कंपनी की पहली एसयूवी थी। 90 के दशक में इसे एक प्रीमियम कर माना जाता था।

- Advertisement -

अब इस इलेक्ट्रिक वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा टाटा अपनी सुमो पर भी काम कर रही है। सुमो एक मजबूत एसयूवी थी जिसका सीधा टक्कर बोलेरो से होता था। ग्रामीण भारत में टाटा सुमो काफी ज्यादा प्रचलित थी। अब इसके नए वेरिएंट में आने की खबर सामने आ रही है।

Tata Sumo पर आएगी खबर!

आपको बता दे कि अभी तक टाटा ने आधिकारिक रूप से सुमो पर कोई भी बयान नहीं दिया है। लेकिन कई अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि टाटा सुमो को इलेक्ट्रिक वेरिएंट में लाया जा सकता है। इलेक्ट्रिक एसयूवी की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी Tata Sumo के नाम को फिर से लोगों के बीच लाना चाहती है।

- Advertisement -

इस एसयूवी में काफी अच्छे फीचर्स ऑफर किए जाएंगे। इसके अलावा यह बजट में लांच होगी। यानी कि इसकी कीमत 15 लाख रुपए से कम होने वाली है। अगर ऐसा होता है तो हमें एक और पुरानी कार नए रूप में देखने को मिलेगी। हालांकि से कब लाया जाएगा और इसमें क्या-क्या फीचर्स होंगे इस पर कोई भी बयान नहीं दिया गया है।

Share This Article