नई दिल्ली: साल 2022 के बीतने में कुछ ही दिन रह गए हैं, जिससे हर कोई नए साल के शुरुआत में जशन के लिए तैयार है। तो वही अगले साल में ऐसे कई लोगों का कार को खरीदने का प्लान हैं तो ऐसे में आने वाली कारों के बारे में जानना और भी जरुरी हो जाता है कि क्योंकि अब इस बदलते दौर में कई लेटेस्ट तकनीक से काम हो रहा है। तो चलिए यहां पर जानतें हैं 2023 में वाली ऐसी धांसू SUV के बारे में डीटेल्स दो खास होने वाली है।
- Jeep Avenger
यूएस कार मेकर कंपनी जीप मार्च 2023 में भारत में अपनी धांसू SUV Avenger लॉन्च करने वाली है। जीप एवेंजर की कीमत 8 लाख रुपये से 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है। कार Citroen C3 से 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन पैक शेयर कर सकती है। Jeep Avenger का मुकाबला Brezza, Magnite, Sonet, Nexon और अन्य से होगा।
2. मारुति जिम्नी
सबसे बड़ी कार मेकर कंपनी मारुति भारतीय बाजार के लिए 5-डोर जिम्नी पर काम कर रही है। इस कार को कई बार में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कंपनी ऑटो एक्सपो 2023 में इसको पेश करने वाली है। इस कार का मुकाबला महिन्द्रा थार से होने वाला है।
3. महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस- महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस वर्तमान बोलेरो नियो का बड़ा वैरिएंट हो सकता है। नए मॉडल इस कार में 7-9 सीटिंग ऑप्शन दिए जाने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि, महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस थार के समान इंजन विकल्प और समान पावरट्रेन का उपयोग करेगी।
4. फोर्स गुरखा (5-डोर)
स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि नई फोर्स गुरखा 5-डोर भारत में अपनी शुरुआत कर सकती है। एसयूवी मौजूदा गोरखा के समान डिजाइन को साझा करती है। इसके समान 2।6-लीटर टर्बो डीजल इंजन पर चलने की उम्मीद है।
5. टाटा हैरियर / सफारी फेसलिफ्ट
देसी ऑटो मेक कंपनी टाटा मोटर्स अफने हैरियर और सफारी को भी नया रूप मिल सकता है। इसके फेसलिफ्ट वैरिएंट में एक नया डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन, ADAS और एक 360-डिग्री कैमरा देखने को मिल सकता है।
6. निसान एक्स-ट्रेल
निसान की एक्स-ट्रेल अपने आक्रामक डिजाइन और कई खासियत के लिए जानी जाती है। लॉन्च की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इस मॉडल को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया जा सकता है।
7. होंडा एचआर-वी
8. एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट
9. फॉक्सवैगन टिगुआन ऑलस्पेस
10. टोयोटा फॉर्च्यूनर नेक्स्ट-जेन