जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाले हैं skoda के तीन नए मॉडल

By

Santy

अगर आप skoda की कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो तैयार हो जाएं। कंपनी कई गाड़ियों पर तेजी से काम कर रही है, जिसे जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी है। इसमें एक electric car (इलेक्ट्रिक कार) भी शामिल है। इसके अलावा अन्य दो गाड़ियों में कंपनी की नई जेन कोडियाक और New Skoda Superb का नाम शामिल है। अब आपके मन में इन कारों के बारे में और ज्यादा जानने की इच्छा हो रही होगी, तो आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Skoda Enyaq EV
यह electric car है। वैश्विक बाजार में इसकी खूब मांग देखी जा रही है। इसे देखते हुए अब कंपनी भारत में भी इसे लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Skoda Enyaq EV वैश्विक स्तर पर तीन बैटरी विकल्पों के साथ आती है। भारत में सबसे निचला वेरिएंट संभवत: 52 केडब्लूएच या 58 केडब्लूएच बैटरी पैक के विकल्पों के साथ आने की उम्मीद है। वहीं, इसमें सेफ्टी का भी विशेष ख्याल रखा गया है।

Also Read: Maruti की ये नई SUV देती है खूब माइलेज, 50 हजार में ला सकते हैं घर

New Skoda Superb
वैश्विक बाजार में इस गाड़ी की भी मांग बनी हुई है। New Skoda Superb में कई विशेषताएं हैं, जो ग्राहकों को आकर्षित करेगा। मौजूदा स्कोडा सुपर्ब में कई पावरट्रेन विकल्प प्रदान किए जाते हैं। 2-लीटर इकाइयों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एक वैकल्पिक ऑल व्हील ड्राइव ड्राइवट्रेन भी मिलता है। हालांकि, अब देखने वाली बात यह होगी कि भारत में इसे किस ड्राइवट्रेन के साथ लॉन्च किया जाता है।

New Skoda Kodiaq
स्कोडा की नई कोडियक पर तेजी से काम चल रहा है। उम्मीद है कि इसे भारत में जून 2024 तक लॉन्च कर दिया जाएगा। New Skoda Kodiaq कार को पांच और सात सीटर दोनों विकल्पों में पेश किया जाएगा। दूसरी पीढ़ी के New Skoda Kodiaq में 1.5 लीटर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन (150 पीएस पावर), 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (204 पीएस पावर) और 2 लीटर डीजल इंजन विकल्प शामिल है।

Also Read: अगर 25 हजार में मिलेगी स्पोर्ट्स बाइक तो क्या करेंगे! देखें Yamaha R15 की ये डील

Santy के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow