Top 5 SUVs Under ₹10 lakh: आज के दौर में जब फ्यूल की कीमतें आसमान छू रही हैं तो हर कोई ऐसी कार चाहता है जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ जेब पर भी भारी न पड़े। अगर आप भी एक दमदार माइलेज वाली SUV की तलाश में हैं और आपका बजट ₹10 लाख से कम है तो हम आपके लिए भारत की टॉप 5 SUVs लाये है जो आपको खूब पसंद आएंगे। तो आइए जानते हैं उन टॉप 5 SUVs के बारे में जो कम बजट में शानदार माइलेज देती हैं और आपका हर एक पैसा वसूल कर देती हैं।

Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza 1 jpg

Maruti Suzuki Brezza भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUVs में से एक है। यह SUV 1.5 लीटर K15C स्मार्ट हाइब्रिड इंजन के साथ आती है जो मैनुअल ट्रांसमिशन में 20.8 kmpl और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 19.8 kmpl की माइलेज देती है। इसका स्टाइलिश लुक और दमदार परफॉरमेंस इसे लोगों की पहली पसंद बनाता है। इसकी कीमत के बारे में बात करे तो इसकी कीमत ₹8.19 लाख से ₹14.24 लाख तक की है।

Read More-Bigg Boss OTT 3: Vishal Pandey का एविक्शन हुआ लीक? मेकर्स की चूक ने मचाया तहलका!

Yamaha MT 15 V2 खरीदने का है सपना, जानें अपने लिए सबसे बेहतरीन EMI प्लान

Tata Punch

Tata Punch 2 jpg

Tata Punch हाल ही में लॉन्च हुई एक नई कॉम्पैक्ट SUV है जो अपनी किफायती कीमत और शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है। इसमें 1.2 लीटर रेवोट्रॉन इंजन है जो मैनुअल ट्रांसमिशन में 18.97 kmpl और AMT ट्रांसमिशन में 19.45 kmpl का माइलेज देता है। इसमें सेफ्टी के भी अच्छे फीचर्स हैं, जिससे यह एक बेहतरीन विकल्प बनती है। इसकी कीमत ₹6.00 लाख से ₹11.23 लाख (एक्स-शोरूम) तक की है।

Mahindra XUV300

Mahindra XUV300 jpg

Mahindra XUV300 एक स्पोर्टी लुक वाली कॉम्पैक्ट SUV है जो माइलेज के मामले में किसी से भी पीछे नहीं है। यह SUV 25 kmpl का डीजल माइलेज ऑफर करती है जिससे आप लंबी दूरी को कम खर्च में तय कर सकते हैं। इसका स्पोर्टी डिजाइन और दमदार परफॉरमेंस इसे एक खास विकल्प बनाता है। इसकी कीमत ₹7.51 लाख से ₹13.04 लाख (एक्स-शोरूम) तक की है।

Renault Kiger

Renault Kiger jpg

Renault Kiger एक स्टाइलिश और फीचर-लैस कॉम्पैक्ट SUV है। इसका केबिन काफी शानदार है और इसमें बैठने का अनुभव भी बेहतरीन है। इसकी माइलेज 18.2 kmpl से 20.5 kmpl के बीच है जो इसे एक अच्छा विकल्प बनाता है। इसकी कीमत ₹6.00 लाख से ₹11.23 लाख (एक्स-शोरूम) तक है।

Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx jpg

Maruti Suzuki Fronx हाल ही में लॉन्च हुई एक नई कॉम्पैक्ट SUV है। इसमें भी वही 1.5 लीटर K15C स्मार्ट हाइब्रिड इंजन है जो Brezza में मिलता है। यह इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन में 20.5 kmpl और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 19.6 kmpl की माइलेज देता है। इसका डिजाइन और फीचर्स इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। इसकी कीमत ₹7.51 लाख से ₹13.04 लाख (एक्स-शोरूम) तक है।

Read more-Bigg Boss OTT 3: Vishal Pandey का एविक्शन हुआ लीक? मेकर्स की चूक ने मचाया तहलका!

Yamaha MT 15 V2 खरीदने का है सपना, जानें अपने लिए सबसे बेहतरीन EMI प्लान

SUV कीमत (₹ में) माइलेज (kmpl)
मारुति सुजुकी ब्रेजा 8.19 लाख से 14.24 लाख मैनुअल – 20.8, ऑटोमैटिक – 19.8
टाटा पंच 6.13 लाख से 8.75 लाख मैनुअल – 18.97, AMT – 19.45
रेनो काइगर 6.00 लाख से 11.23 लाख 18.2 से 20.5 (मॉडल अनुसार)
महिंद्रा XUV300 8.30 लाख से 13.40 लाख पेट्रोल – 17, डीजल – 25
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स 7.51 लाख से 13.04 लाख 20 से 23

 

Meet Mobin, an automotive and business writer at Times Bull. With a passion for the latest trends and innovations in these industries, Mobin brings engaging perspectives to readers through his articles....