Best Selling Sedans in November: देश के वाहन बाजार में सेडान सेगमेंट कारों की एक समय पर काफी ज्यादा लोकप्रियता थी। लेकिन आजकल बाजार में हैचबैक और एसयूवी की डिमांड है। हालांकि अभी भी कुछ लोग हैं जो सेडान सेगमेंट कार खरीदना पसंद करते हैं।
आपको बता दें की सेडान सेगमेंट कारों की लोकप्रियता अभी भी अपने प्रीमियम इंटीरियर और डिज़ाइन के लिए है। अगर आप भी नई कार खरीदने की सोच रहे हैं। तो इस रिपोर्ट में आपको नवंबर 2023 की टॉप सेलिंग सेडान के बारे में जानकारी मिल जाएगी।
Maruti Dzire की डिटेल्स
Maruti Dzire कंपनी की आकर्षक लुक वाली सेडान है। जिसकी सेडान सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। कंपनी ने नंवबर 2023 में अपनी इस सेडान की कुल 15,956 यूनिट्स को सेल किया है। इसकी सेल में 10.44 प्रतिशत की सालाना व्रिधि और 8.64 प्रतिशत की MoM व्रिधि हुई है। बाजार में यह सेडान 6.51 लाख रुपये से लेकर 9.39 लाख रुपये तक जाती है।
Hyundai Aura की डिटेल्स
Hyundai Aura भी सेडान सेगमेंट की काफी पॉपुलर कार है। इसकी नवंबर 2023 में 3,850 यूनिट्स की सेल हुई है। हुंडई आई10 निओस पर आधारित इस सेडान का साल-दर-साल व्रिधि स्थिर रहा। लेकिन इसकी 6 प्रतिशत तक MoM गिरावट हुई है। यह सेडान आपको 6.44 लाख रुपये से 9.39 लाख रुपये तक मे मिल जाएगी।
Honda Amaze की डिटेल्स
कंपनी की सेडान Honda Amaze की लोकप्रियता भारतीय बाजार में काफी ज्यादा है। कंपनी ने नवंबर 2023 में इसकी कुल 2,639 यूनिट्स को बेचा है। इस सेडान की बाजार में कीमत 7.1 लाख रुपये से शुरू होकर 9.95 लाख रुपये तक जाती है।
Tata Tigor की डिटेल्स
Tata Tigor की पिछले महीनें यानी नवंबर 2023 में कुल 1,775 यूनिट्स की सेल हुई है। इसकी सेल में 59 प्रतिशत की गिरावट आई है। बाजार में इसे 6.30 लाख रुपये से लेकर 8.95 लाख रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है।
Skoda Slavia की डिटेल्स
Skoda Slavia कंपनी की प्रीमियम सेडान है। जिसकी नवंबर 2023 में कुल 1,748 यूनिट्स की सेल हुई है। बाजार में यह कार 10.89 लाख रुपये से लेकर 19.12 लाख रुपये में मिल रही है।