जैसे कारों में Tesla वैसे बाईकों में Ultraviolette F77 का नया मॉडल! देखते ही हो जाएगा प्यार

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Ultraviolette F77 Mach 2: भारत भी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। सभी कंपनियां एक से बढ़कर एक स्कूटर और बाइक्स बना रही है। इसी बीच अल्ट्रावायलेट ने अपनी नई F77 को लांच कर दिया है।

इसके दो वेरिएंट्स को लांच किया गया है जिसमें से एक वेरिएंट का नाम Recon रखा गया है। नई F77 Mach 2 की कीमत ₹3 लाख से शुरू होकर ₹4 लाख रुपए तक जाती है। यह भारत की सबसे महंगी इलेक्ट्रिक बाइक है।

Also Read: Maruti की ये नई SUV देती है खूब माइलेज, 50 हजार में ला सकते हैं घर

लेकिन इसमें आपको इतनी ज्यादा फीचर्स मिलते हैं कि यह कीमत आपको कम लगने लगेगी। आपको बता दे कि यह कीमत पहले हजार ग्राहकों के लिए ही है। आप चाहे तो ₹5000 देकर इसे आज ही कर सकते हैं। लेकिन इसे खरीदने से पहले इसके डिटेल को जरूर जाने।

स्पीड में F1 कार जैसी है Ultraviolette F77

अल्ट्रावायलेट F77 मार्क 2 में 3 राइडिंग मोड्स दिए गए हैं जो गाइड, कॉम्बैट और बैलिस्टिक है। यह बाइक 2.8 सेकंड में ही 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और 7.7 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर चलती है।

Also Read: अगर 25 हजार में मिलेगी स्पोर्ट्स बाइक तो क्या करेंगे! देखें Yamaha R15 की ये डील

इसमें आपको चार्जिंग विकल्प भी दिए गए हैं। इसमें से एक स्टैंडर्ड चार्ज और दूसरा बूस्टर चार्ज है। बूस्टर चार्जर से यह बाइक काफी जल्दी चार्ज हो जाती है। इसके अलावा अगर आपको और भी जल्दी बाइक चार्ज करनी है तो इसमें सुपरनोवा चार्ज दिया गया है जो केवल 1 घंटे में ही इसे 80% तक चार्ज कर सकती है।

Ultraviolette F77 में AI फीचर्स

अल्ट्रावायलेट ने अपनी इस बाइक में एआई बेस्ड फीचर्स भी दिए हैं, जिसे वायलेट नाम दिया गया है। इसके जरिए मूवमेंट, फॉल, टोइंग अलर्ट, रिमोट लॉक डाउन, क्रैश अलर्ट, डेली राइड स्टेटस और कोलाइजन वार्निंग की सुविधा मिलती है। यह बाइक आधुनिक फीचर्स के साथ आती है।

Also Read: Renault Triber है फुली फैमिली कार, इसकी कीमत बस ₹4.8 लाख, देखें ऑफर और खरीदें कार

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow