बजट में लॉन्च होगी ये नई कारें, नए लुक के साथ मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स

Timesbull
Upcoming Cars
Upcoming Cars

Upcoming Cars: भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट काफी तेजी से बढ़ रहा है। सभी कंपनियां अपनी नई कारों को जल्द से जल्द लॉन्च कर रही है। ऐसे में आपको कई नए फीचर्स वाले कार देखने को मिल रहे हैं। लेकिन फिर भी अगर आप इन कारों से खुश नहीं है और कुछ नया देखना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आने वाले समय में 10 लाख से कम कीमत में 5 नई कारें लॉन्च होने वाली है। आज हम आपको यहां पर उन कारो की पूरी डिटेल देंगे।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें:-Mahindra के दिवाली ऑफर ने ग्राहकों के पूरे किए सपने, जानें किस एसयूवी पर है कितने की छूट

Toyota New SUV

टोयोटा आने वाले समय में मारुति सुजुकी के साथ मिलकर एक कूप स्टाइल एसयूवी लॉन्च करने वाली है। यह बलेनो क्रॉस पर आधारित होगी। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा फिलहाल इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है।

- Advertisement -

Maruti Baleno SUV

मारुति जल्द ही अपनी बलेनो एसयूवी को मार्केट में लॉन्च करेगी। फिलहाल 2023 में होने जा रहे हैं ऑटो एक्सपो में से पेश करने की बात की जा रही है। यह एक प्रीमियम एसयूवी होगी जिसमें 1.0 लीटर का माइंड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा। इसमें आपको ऑटोमेटिक के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा।

New Hyundai i10

हुंडई जल्द ही अपनी नई i10 नेओस को बाजार में लाएगी। यह कंपनी की सबसे सस्ती कार होने जा रही है। इसके डिजाइन में थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिलेगा। इसे 2023 के पहले छमाही में ही लांच किया जा सकता है।

- Advertisement -

Maruti Suzuki Swift 2023

मारुति स्विफ्ट 2023 कंपनी की मोस्ट अवेटेड कार है। इसका इंतजार लोगों को बेसब्री से है। स्विफ्ट हमेशा से अपने स्पोर्टी डिजाइन के लिए जानी जाती है और लोगों के बीच अपने डिजाइन के लिए ही फेमस है। इसके नए वर्जन में आपको नए फीचर्स और नया एक्सटीरियर देखने को मिलेगा।

New Mahindra Bolero 2022

अगर यह कहा जाए कि यह भारत का सबसे लोकप्रिय एसयूवी है तो गलत नहीं होगा। महिंद्रा जल्द ही अपनी नई Bolero को लॉन्च करने वाली है। इसमें पुराने इंजन के साथ नया कलर और फीचर्स देखने को मिलेगा। इस कार का इंतजार शहरी लोगों साथ-साथ ग्रामीण लोगों को भी बेसब्री से है।

- Advertisement -

Latest News

Share This Article