Tata Curv के लिए मुसीबत बनेगी ये नई SUV, Citroen Basalt में भी मिलेगा कूपे लुक

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Citroen Basalt SUV: Citroen ने C-क्यूब्ड प्रोग्राम के तहत अपनी चौथी मॉडल से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने Citroen Basalt Vision SUV-coupe के ‘कॉन्सेप्ट’ मॉडल को पेश किया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि भारतीय बाजार में इसे अक्टूबर 2024 में त्योहारी सीजन से पहले लॉन्च कर दिया जाएगा।

इसके पेट्रोल और इलेक्ट्रिक, दोनों वेरिएंट में आने की संभावना है। बाजार में आने के बाद यह Tata Curvv से मुकाबला करेगी। जिसके कुछ ही महीनें में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Also Read: Maruti की ये नई SUV देती है खूब माइलेज, 50 हजार में ला सकते हैं घर

Citroen Basalt SUV का फ्रंट डिज़ाइन

Citroen Basalt SUV का डिज़ाइन काफी हद तक कंपनी की C3 Aircross से मिलता-जुलता होगा। इसका साइज भी एयरक्रॉस जितना ही होने वाला है। यानी यह 4.3 मीटर लंबी होगी। इसमें आपको यूनीक फिनिश वाले ग्रिल मिलते हैं। वहीं इसमें आपको C3 Aircross जैसा ही फ्रंट डिज़ाइन मिलता है। कंपनी इसमें क्रोम फिनिश में लोगो, डुअल-स्लैट ग्रिल और सिल्वर-कलर्ड स्किड प्लेट ऑफर करती है।

कंपनी Basalt Vision SUV-coupe को आकर्षक लुक देने के लिए इसमें गन-मेटल फिनिश वाले अलॉय व्हील्स देने वाली है। हालांकि इसके प्रोडक्शन मॉडल में यही व्हील्स मिलेंगे, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसमें नए डिज़ाइन का टेल-लैंप क्लस्टर दिया जाएगा।

Also Read: अगर 25 हजार में मिलेगी स्पोर्ट्स बाइक तो क्या करेंगे! देखें Yamaha R15 की ये डील

जो इसके लुक को काफी इम्प्रूव कर देगा। इसमें कई एडवांस फीचर्स मिलने की भी संभावना है। जिसमें वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल, कीलेस एंट्री और इलेक्ट्रिक फोल्डिंग मिरर जैसे कई अन्य फीचर्स शामिल हैं।

Citroen Basalt SUV में मिलेगा पॉवरफुल इंजन

कंपनी C3 Aircross वाला ही इंजन Basalt Vision SUV-coupe में दे सकती है। यानी इसमें आपको 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। जिसकी क्षमता अधिकतम 108bhp पावर प्रोड्यूस करने की है। कंपनी इसमें स्टैंडर्ड तौर पर मैनुअल ट्रांसमिशन दे सकती है। जबकि विकल्प के तौर पर आप इसमें टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का चुनाव कर सकते हैं। इसके पेट्रोल वर्जन के मार्केट में आने के 6 महीने बाद इसके इलेक्ट्रिक वर्जन के आने की संभावना है।

Also Read: Renault Triber है फुली फैमिली कार, इसकी कीमत बस ₹4.8 लाख, देखें ऑफर और खरीदें कार

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow