Yamaha RX100 की वापसी से TVS को होगा नुकसान, जानें किस बाइक की घटेगी मांग

Timesbull
Yamaha RX100
Yamaha RX100

Yamaha RX100: यामाहा जल्द ही अपनी नई RX100 के साथ मार्केट में वापसी करने वाली है। अभी यामाहा की कोई भी नई बाइक बाजार में बिक नहीं रही। ऐसे में अपनी पुरानी लिगेसी को वापस लाने में कंपनी जोर जोर से लगी हुई है। लोगों को भी इस बाइक का बेसब्री से इंतजार है। सभी जल्द से जल्द यामाहा आरएक्स 100 को खरीदना चाहते हैं। कंपनी में भी इसके डेवलपमेंट की घोषणा कर दी है।

- Advertisement -

लेकिन अभी तक इसके लॉन्च की घोषणा नहीं की है। आपको बता दें कि इस बार इसे 100 सीसी सेगमेंट में लॉन्च नहीं किया जाएगा बल्कि कंपनी का प्लान है कि इसे अपडेट कर 225 से 250 सीसी सेगमेंट में लॉन्च किया जाए। कंपनी के इस फैसले से सबसे ज्यादा नुकसान टीवीएस को होने वाला है। इसके साथ ही इस सेगमेंट में आने वाली सभी बाइक के सेल्स पर काफी गहरा असर होगा।

यह भी पढ़ें:-अच्छी कंडीशन वाली Hero Splendor Plus को बेचने के लिए किया लिस्ट, बेहद सस्ते में खरीदें ये बाइक

- Advertisement -

TVS की बढ़ेगी मुश्किलें

इस सेगमेंट में लॉन्च होने के बाद इसका सीधा मुकाबला टीवीएस की नई Ronin 225 से होगा। इसी हाल ही में लॉन्च किया गया है। टीवीएस को अपनी इस नई बाइक से काफी अनुमान है। फिलहाल बाजार में इसे मिला जुला रिस्पांस मिल रहा है क्योंकि इसी सेगमेंट में आने वाली रॉयल इनफील्ड की हंटर 350 इससे काफी अच्छी है।

दोनों बाइक्स के कीमतों में कुछ ही पैसों का अंतर है। अगर यामहा इस सेगमेंट में अपनी बाइक को लांच कर देता है तो जो भी लोग TVS Ronin की तरफ जा रहे हैं वह नई Yamaha RX100 खरीदेंगे।

- Advertisement -

Yamaha RX100 क्यों हुई थी पॉपुलर

80 के दशक में जब टू व्हीलर का मार्केट भारत में बढ़ रहा था, तभी यामाहा ने अपनी नई आरएक्स 100 को लॉन्च किया था। इस बाइक की खासियत थी कि यह सेकंड में ही रफ्तार पकड़ लेती थी। उस समय रफ्तार प्रेमी युवाओं के लिए यह एक वरदान था। जहां हीरो होंडा अपनी सीडी 100 के साथ बाजार में बनी हुई थी वही यामाहा की इस बाइक ने अपने डिजाइन और रफ्तार से युवाओं को काफी आकर्षित किया।

लेकिन समय के साथ बदलते नियमों ने इस बाइक को बंद होने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद भी यामहा ने अपनी आरएक्स सीरीज की नई बाइक को लॉन्च किया। लेकिन उन्हें आरएक्स100 जैसी पॉपुलैरिटी नहीं मिली। अब कंपनी फिर से नई आरएक्स सीरीज को लांच करने जा रही है।

- Advertisement -

Latest News

TAGGED:
Share This Article