Yamaha RX100: जापानी टू व्हीलर कंपनी Yamaha के सीईओ ने हाल ही में नई Yamaha RX100 को फिर से लॉन्च करने की बात कही है। इसे नए स्टाइल में लाया जाएगा। फिलहाल यामाहा की दो बाइक्स को ही लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है।
इसलिए कंपनी अब जोर शोर से अपनी सबसे पॉपुलर बाइक को लाने जा रही है। लोगों को भी इस बाइक के नए अवतार को देखना है। सभी जल्द से जल्द अपने बचपन की यादें ताजा कर इस बाइक की सवारी करना चाहते है। कंपनी में भी इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें:-देश में लॉन्च हुए ये दमदार Electric Scooters, कम कीमत में देते है 100 Km से ज्यादा की रेंज
लेकिन अभी तक इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी है। आपको जानकर हैरानी होगी की इस बार RX100 को नए इंजन अपडेट के साथ लाया जाएगा। मीडिया में चल रही खबरों की माने तो इसे 200 या 250cc में लाया जा सकता है।
इस सेगमेंट में पहले से ही टीवीएस अपाचे और बजाज पल्सर डॉमिनेट करते है, ऐसे में यामाहा आरएक्स100 को इसमें ला भारतीय कंपनियों की मुश्किल बढ़ा सकती है।
सेगमेंट में मिलेगी कड़ी टक्कर
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस बार Yamaha RX100, RX200 या RX250 के नाम से आएगी। इस सेगमेंट में पहले से ही टीवीएस और बजाज ने अपना दबदबा कायम कर रखा है। ऐसे में Yamaha भी इस सेगमेंट को डॉमिनेट करना चाहती है।
वैसे भी इसी सेगमेंट में यामहा की FZ आती है, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यामहा को पता है बजट सेगमेंट में हीरो को पीछे करना काफी मुश्किल है। इसीलिए वह 200 से ऊपर के सेगमेंट में इसे लॉन्च कर ग्राहकों को अपनी ओर खींचना चाहती है। अब देखना होगा कि यह कितना सही साबित होता है, वैसे भी इस सेगमेंट में दमदार पॉवर के साथ RX 100 धूम मचा देगी।
Yamaha RX100 का खुबसूरत इतिहास
भारत का टू व्हीलर मार्केट 80 के दशक में शुरू हुआ। उससे पहले भारत में टू व्हीलर के तौर पर सिर्फ स्कूटर्स मिला करते थे। लेकिन हीरो ने होंडा के साथ हाथ मिलाकर अपनी पहली बाइक सीडी हंड्रेड (Hero CD 100) लांच किया। इसे ग्राहकों द्वारा बेहद ही प्यार मिला। लेकिन कुछ ही सालों बाद जापानी कंपनी में यामाहा ने भी भारत में दस्तक दी।
उसने यहां अपनी पहली बाइक यामाहा आर एक्स हंड्रेड (Yamaha RX100) को लॉन्च किया। इसे भारतीय युवा को ध्यान में रखकर बनाया गया था। इसलिए यह सेकंड में ही रफ्तार पकड़ लेती थी। उस समय रफ्तार प्रेमी युवाओं को यह बहुत ही पसंद आया।
Yamaha ने अपने इसी प्रोडक्ट में भारतीय बाजार में खूब नाम कमाया। लेकिन समय बदला और पॉल्यूशन नॉर्म्स के बदलाव हुए। सभी कंपनियों को।नए इंजन लगाने को कहा गया जिसे यामाहा ने नाकार दिया। इसी कारण से RX100 भारत में बिकना बंद हो गई।