Yamaha RX100: अभी जैसे रॉयल इनफील्ड बुलेट का भारत में क्रेज है। एक समय था जब यामाहा आर एक्स 100 युवाओं के बीच काफी पॉपुलर थी। सभी उसे खरीदना चाहते थे और कई सेलिब्रिटी की यह पहली बाइक रह चुकी है। उस समय तेज रफ्तार के शौकीन लोगों की यह पहली पसंद हुआ करती थी। अब तकरीबन चार दशक बाद इस बाइक को फिर से लांच किया जाएगा।

इस बाइक का प्रोडक्शन 1985 में शुरू हुआ था और तब से लेकर 2000 तक इस बाइक ने भारतीयों के बीच काफी सुर्खियां बटोरी थी। अपनी स्पीड, पिकअप और रेट्रो लुक के कारण यह काफी पॉपुलर थी। उस समय के बॉलीवुड फिल्मों में इस बाइक को देखा जाता था। हालांकि समय के साथ बदलाव ना करने के कारण इसे 1996 में बंद कर दिया गया था। आज भी करे नियम के बदौलत कई लोग इसे मॉडिफाई कर सड़कों पर चलाते नजर आ जाते हैं। आज यह एक कल्ट क्लासिक बाइक बन चुकी है।

यह भी पढ़ें:-मौका है खरीद लो! Tata Punch की कीमत में मिल जाएगी Hyundai Creta SUV, जानें पूरा ऑफर

Maruti Alto 800 यहां मिल रही 90 हजार में तो फिर 5.5 लाख रुपये खर्च करने क्यों जाएं शोरूम, जानिए डिटेल

बाइक की नई पेशकश

अभी तक आई रिपोर्ट के मुताबिक नई यामाहा आर एक्स 100 में नया शक्तिशाली फ्यूल इंजेक्टेड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। हो सकता है कि कंपनी इसे कमयूटर बाइक वाला छोटा इंजन भी दे। बाइक में एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स, इलेक्ट्रिक स्टार्ट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे नए फीचर्स दिए जा सकते है। यामाहा के ऑफिशियल ने इस बाइक को लॉन्च करने की बात तो कही है। लेकिन इसकी कीमत और सही तारीख का खुलासा नहीं किया है।

हालांकि बताया जा रहा है कि इसे 2024 की शुरुआत में लांच कर दिया जाएगा और इसकी कीमत उस समय 1.5 लाख रुपए से नीचे रह सकती है। इस कीमत पर आज के समय एक कमयूटर बाइक मिलती है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि यामाहा आरएक्स 100 भी एक कमयूटर बाइक होगी जिसमें 125 सीसी का इंजन दिया जा सकता है।

नई यामाहा आरएक्स 100 कंपनी नए प्लेटफार्म पर डिजाइन कर रही है। इसमें नया सस्पेंशन सिस्टम भी मिलने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक इसमें वायर स्पोक व्हील्स टेलीस्कोपिक फॉक्स से बना फ्रंट सस्पेंशन और ड्यूलशॉक अब्जॉर्ब रियर सस्पेंशन मिलने वाला है। बाइक में संभवत डिस्क ब्रेक दिया जाएगा।

As a contributing author for TimesBull, I bring a wealth of expertise and passion to every piece I write. With a background in journalism and a keen interest in a diverse array of subjects, I strive to...