Vastu Tips: किसी भी व्यक्ति के ऊपर अगर कर्ज रहता है तो जब तक वे इन पैसों को चुका नहीं देता है तब तक मानसिक व शारीरिक रूप से परेशानी में ग्रसित रहता है। वहीं, कर्ज के बढ़ते दबाव के कारण व्यक्ति कि भूख – प्यास भी लगभग खत्म सी हो जाती है। कई बार तो इतनी बुरी परिस्थिति तक आ जाती है कि लोगों को अपने घर और खेत तक बेंचने पड़ जाते हैँ। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैँ, तो मुक्ति पाने के लिए ये कुछ आसान से उपाय हैँ जो बहुत ही काम के साबित हो सकते हैँ।
कर्ज मुक्ति के लिए अपनाएं इन उपायों को:
• वास्तु के मुताबिक अगर मानें तो कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैँ तो रसोई में केवल एक समय का ही खाना बनाएं। इसके पीछे कि वजह है कि अगर खाना एक समय का बनाएंगे तो वो खराब नहीं जाएगा। इसके अलावा गाय को पहली रोटी खिलाना न भूलें। ऐसा करने से सुख, सम्पत्ति कि बढ़ोतरी होगी और समृद्धि बढ़ती जाएगी।
• वास्तु शास्त्र के अनुसार मानें तो घर कि जो दक्षिण पूर्व दिशा है उस ओर कांच के कटोरे में कपूर को रखें। कहा जाता है कि अगर आप ऐसा करेंगे तो आर्थिक समस्या दूर हो जाएगी और माँ लक्ष्मी जी का आशीर्वाद भी बरसेगा।
• वास्तु के मुताबिक मानें तो सोमवार के दिन खीर बना कर उसका भोग लगाएं और बची हुई खीर को गरीबों में प्रसाद के रूप में बाँट दें। अगर पांच सोमवार तक ऐसा करेंगे तो सुख – समृद्धि कि प्राप्ति होगी।
• वास्तु के अनुसार मानें तो मुख्य दरवाजे के आगे कभी भी कर्ज का भुगतान नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये दिशा कर्ज को और दो गुना तक बढ़ा सकती है।
• वहीं, कर्ज जिस दिन चुका रहे हों उसके बारे में भी जानना बहुत जरूरी है। जैसे कि कभी भी गुरुवार के दिन भूल कर भी न पैसे दें और न ही किसी से पैसे लें। वरना कंगाली आना तय हो जाती है।
इसके अलावा एक बात का और ध्यान दें कि माँ लक्ष्मी जी कि सुबह व शाम दोनों समय विधि विधान से आरती करें। माँ लक्ष्मी जी कि कृपा से न केवल कर्ज से मुक्त हो जाएंगे बल्कि आय के नए श्रोत भी बढ़ने लगेंगे।