Vastu Tips: होली का शुभ त्यौहार 14 मार्च के दिन धूम – धाम के साथ मनाया जाएगा। वहीं, इस त्यौहार कि खासियत ये भी है कि रंगों के रंग को बिखेरकर चारों ओर एक – दूसरे को खुशियाँ ही खुशियां बाँटी जाती हैँ। फाल्गुन महीने कि पूर्णिमा तिथि को मनाए जाने वाले इस त्यौहार में माँ लक्ष्मी जी कि पूजा करने का भी विधान है।
ऐसे में अगर आप भी घर में समृद्धि और सम्पन्नता को बढ़ाना चाहते हैँ, तो ये चीजें जरूर घर लेकर आएं:
• भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी जी कि तस्वीर
यदि आप भी होली के त्यौहार से पहले माँ लक्ष्मी जी और भगवान विष्णु जी कि तस्वीर को घर लेकर के आना चाहते हैँ तो माँ लक्ष्मी जी और भगवान विष्णु जी कि मूर्ति को घर लेकर के आएं, ये बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है।
• केसर
ये तो आप भी जानते ही होंगे कि केसर एक पवित्र पर्दार्थ में से एक है। इसे अगर आप अपने घर खासतौर पर लेकर के आते हैँ तो मानसिक शांति मिलती है। साथ ही केसर शुद्धता और पवित्रता का भी प्रतीक होता है, इसे लेकर के आप जीवन में समृद्धि कि प्राप्ति कर सकते हैँ।
• तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे का भी एक खास महत्व सनातन धर्म में दे रखा गया है। इस पौधे को घर में लेकर के आने से भगवान विष्णु जी समेत माँ लक्ष्मी जी का भी आशीर्वाद मिलता है। वहीं, घर में सुख, समृद्धि और सम्पत्ति बढ़ती ही जाती है।
• कछुआ
सनातन धर्म में कछुए को भगवान विष्णु जी से जोड़ करके देखा जाता है। खास बात ये है कि कछुए को वास्तु शास्त्र में भी बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप धातु से बने कछुए को भी घर लेकर के आते हैँ, तो भगवान विष्णु जी के आशीर्वाद कि भी आपको प्राप्ति होगी। वहीं, कछुए कि तस्वीर के साथ धन के देवता कुबेर जी कि भी तस्वीर जरूर लेकर के आएं।
• बांस का पौधा
होली के त्यौहार से पहले आपको बांस के पौधे को घर में जरूर लेकर के आना चाहिए। बांस भी दरअसल एक सकारात्मक ऊर्जा का श्रोत माना जाता है। इसे घर में रखने से ऊर्जा से जीवन भर जाता है। साथ ही ये पौधा घर में समृद्धि को भी बढ़ाता है।
• सिक्का
होली के त्यौहार से पहले आपको चांदी के सिक्के को जरूर घर लेकर के आना चाहिए। खास बात ये है कि. इस सिक्के को आप पूजा स्थल या एक लाल रंग के कपड़े में बांध कर रख सकते हैँ। वास्तु के अनुसार मानें तो ऐसा करने से माँ लक्ष्मी जी समेत, धन से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाती हैँ।