Vastu Tips: घर में अगर धन और समृद्धि से जुड़ी समस्या होने लगी है तो हो सकता है की इसके पीछे कुछ ऐसे कारण हों, जिसके बारे में शायद आपको पता ही न हो। वास्तु शास्त्र में वहीं ऐसी चीजों का भी वर्णन किया गया है जो आर्थिक तंगी से जुड़ी समस्यायों को दूर करने में बहुत ही ज्यादा मदद कर सकती हैँ। इन उपायों को अपनाने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
लेकिन इसके लिए पहले ये समझना बहुत ही ज्यादा जरूरी होगा की कौन से ऐसे कार्य हैँ, जिन्हें करने से बचना होगा, ताकि आपको किसी तरह का कोई नुकसान न हो।
• वास्तु शास्त्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि, कभी भी भूल कर भी पानी को बर्बाद नहीं करना चाहिए, वरना वास्तु दोष लग सकते हैँ। क्योंकि घर में अगर लगातार पानी बर्बाद होता रहता है, तो ये बिलकुल भी शुभ संकेत नहीं होता है। वहीं, घर में आर्थिक संकट के भी आप शिकार हो सकते हैँ। इसलिए घर में पानी कहीं से भी लीक हो रहा हो तो उसे तुरंत ही ठीक करने कि कोशिश करना चाहिए।
• वहीं, बहुत से लोगों कि ये आदत होती है कि घर में घिसे और टूटे – फूटे से बर्तनों का इस्तेमाल करते रहते हैँ। जबकि इस तरह के बर्तनों का रसोई में होना भी अशुभ माना जाता है। क्योंकि कहते हैँ कि जो भी व्यक्ति इन टूटे – फूटे बर्तन का इस्तेमाल करता है, उनके घर से बरकत दूर हो जाती है। साथ ही पैसों कि तंगी भी होने लगती है।
• अगर घर में गलत तरह से आमदनी होती है तो ये भी धन कि कमी कि मुख्य वजह बन सकती है। वहीं, आप भी आर्थिक समस्या का शिकार होने लगते हैँ।
इसलिए धन को कभी भी गलत तरह से नहीं कामना चाहिए। न ही कभी दूसरे के हिस्से को अपना बनाना चाहिए, वरना वास्तु दोष के आप शिकार हो सकते हैँ।