Holashtak 2025: होलाष्टक होने जा रहा है इस दिन से प्रारम्भ, जानें कि इस दौरान क्या करें और क्या नहीं!

Holashtak 2025: बात करें अगर सनातन धर्म कि तो होलाष्टक को बिलकुल भी शुभ नहीं माना गया है। वहीं, इस दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्यों को करने कि भी पूर्ण रूप से मनाही होती है। यदि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मानें तो, होलाष्टक के समय यदि किसी भी तरह का शुभ कार्य किया भी जाता है तो अशुभ फ़लों कि प्राप्ति होती है। वहीं, जीवन भर ही कोई न कोई दिक्क़त बनी ही रहती है। इसलिए होलाष्टक में किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

ऐसे में आज हम आपको ये बताते हैँ कि कब से प्रारम्भ होने जा रहा है होलाष्टक?

प्रत्येक वर्ष फाल्गुन के महीने कि शुक्ल पक्ष कि अष्टमी  तिथि के दिन ये लगता है। ये हो सकता है कि बहुत कम लोगों को पता हो कि होली के त्योहार के आठ दिन पहले होलाष्टक कि शुरुआत होती है। वहीं, सनातन धर्म में पंचांग के अनुसार, साल 2025 में होलाष्टक 7 मार्च से शुरू हो रहा है। वहीं, होलाष्टक का समापन 13 मार्च के दिन यानि कि होलिका दहन के खास दिन होगा।

होलाष्टक में ऐसे कौन से कार्य हैँ जो नहीं करने चाहिए?

• होलाष्टक के अशुभ समय में किसी भी तरह का कोई फंक्शन जैसे कि गृह प्रवेश, शादी – विवाह, जैसे शुभ कार्यों  को करने कि पूर्ण रूप से मनाही होती है।

• वहीं, होलाष्टक के समय बच्चे का नामकरण और मुंडन या छेदन जैसे कार्यों को करने कि मनाही होती है।

• होलाष्टक के समय भूमि, वाहन, और इन्वेस्टमेंट के जैसे शुभ कार्य भी नहीं किए जाते हैँ।

• इस दौरान बिजनेस कि शुरुआत करना चाहते हैँ तो भूल कर भी न करें।

यह भी पढ़ें: जान लें कि मार्च के महीने में कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत, साथ ही पूजा कि विधि और शुभ मुहूर्त भी!

कौन से ऐसे कार्य हैं जिन्हें होलाष्टक के दौरान कर सकते हैँ:

• होलाष्टक के दौरान पूजा – अर्चना करना और जप करना बहुत ही ज्यादा शुभ माना गया है।

• होलाष्टक के दौरान गरीबों और जरूरत मंदो कि मदद जरूर करनी चाहिए।

• होलाष्टक के दौरान पिंड दान करने से पितरों कि विशेष कृपा प्राप्त होती है।

जानें कि कब है होली का पावन त्यौहार?

प्रत्येक फाल्गुन महीने कि पूर्णिमा तिथि के दिन होली मनाई जाती है। साल 2025 में पूर्णिमा तिथि कि शुरुआत 13 मार्च कि सुबह 10 बजकर 35 मिनट से होगी। वहीं, इसकी समाप्ति 14 मार्च के दिन 12 बजकर 23 मिनट पर होगी। साल 2025 में होली का त्यौहार 14 मार्च 2025 के दिन मनाई जाएगी।