Vastu Tips: मन रहता है विचलित और अशांत तो ये वास्तु उपाय आ सकते हैँ बहुत काम!

Vastu Tips: अगर आप किसी भी कार्य में सफलता कि प्राप्ति करना चाहते हैँ तो मन का लगना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। परन्तु हम में से कुछ लोगों को ये समस्या अक्सर रहती है कि उनका मन अशांत रहता है, विचलित सा रहता है। जब वे किसी भी कार्य को करने जाते हैँ तो मन ठीक से फोकस भी नहीं कर पाता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में ऐसे कुछ उपाय बताए गए हैँ, जिनकी मदद से आप अपने अस्थिर मन को वापस से लेकर के आ सकते हैँ और वहां लगा सकते हैँ, जहां कि आप इच्छा रखते हैँ।

मन अगर विचलित रहता है तो ये वास्तु उपाय हैँ बहुत काम के:

वास्तु शास्त्र के अनुसार मानें तो अपने शरीर में चांदी से जुड़ा कोई आभूषण जरूर धारण करें। आप अपनी इच्छा के अनुसार अंगूठी, चैन, नोज पिन या कुछ भी पहन सकते हैँ। इसके अलावा चांदी कि प्लेट में भोजन करना और चांदी के गिलास में पानी पीना शुरू कर दें।

शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीज 

वास्तु शास्त्र के अनुसार मानें तो, रोजाना भगवान भोलेनाथ जी में कच्चा दूध चढ़ाना शुरू कर दें। इसके अलावा चावल भी चढ़ाएं। अगर ऐसा करेंगे तो काम में मन तो लगने ही लगेगा, साथ ही सभी कार्यों में सफलता कि प्राप्ति होगी।

पॉजिटिव एनर्जी के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय 

वास्तु के अनुसार मानें तो छोटे छोटे बच्चे को मिठाई और पैसे बाँटना शुरू कर दें। इससे कुछ ही दिनों में आपका मन बिलकुल स्थिर हो जाएगा।

मानसिक उन्नति के लिए करें ये काम 

वास्तु शास्त्र के अनुसार मानें तो रोजाना कम से कम दस मिनट तक ध्यान जरूर लगाएं। यदि ऐसा करेंगे तो दिमाग़ को शांति जरूर मिलेगी।

जानवरों के पास रहें 

अगर आप कुत्ते, बिल्ली, गाय, तोता या किसी अन्य जानवरों के संग थोड़ा समय बिताएंगी तो आप देखेंगी कि दिमाग़ को कैसे शांति मिलेगी। इसलिए जानवरों के पास थोड़ा समय गुजारें।