Lucky plant: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर ही नहीं, बल्कि कई बार ऑफिस में भी वास्तु दोष होते हैं, जो व्यक्ति की तरक्की में रुकावट पैदा करते हैं। इतना ही नहीं, इसका खामियाजा व्यक्ति को अपने करियर में भी भुगतना पड़ता है।
ऐसे में अगर ऑफिस में कुछ चीजें बदलना मुश्किल लगता है, तो वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें सही दिशा में लगाने से व्यक्ति को शुभ फल मिलते हैं। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार कार्यस्थल पर इन पौधों को रखने से व्यक्ति को नकारात्मकता का सामना नहीं करना पड़ता।
पूरा वातावरण सकारात्मक रहता है और व्यक्ति की तरक्की के सभी रास्ते खुल जाते हैं। इस सकारात्मक ऊर्जा का असर व्यक्ति के करियर पर भी देखने को मिलता है।
आइए जानते हैं इन भाग्यशाली पौधों के बारे में। स्नेक प्लांट वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे कई पौधे हैं, जिन्हें ऑफिस या घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। इससे न सिर्फ वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि इसे लगाने से तरक्की के सभी रास्ते खुल जाते हैं। व्यक्ति अपने ऑफिस डेस्क, खिड़की या बुक शेल्फ पर भी स्नेक प्लांट रख सकता है।
चाइनीज मनी ट्री
अगर कोई व्यक्ति अपने करियर में सफलता चाहता है तो वास्तु शास्त्र के अनुसार उसे अपने ऑफिस में चाइनीज मनी ट्री जरूर रखना चाहिए। इस पौधे को ऑफिस की टेबल पर रखा जा सकता है। इसे लगाने से सफलता के सारे दरवाजे अपने आप खुल जाएंगे।
रबर प्लांट
यह पौधा न सिर्फ देखने में सुंदर लगता है बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस के लिए भी शुभ माना जाता है। यह प्रदूषित हवा को साफ करता है और वातावरण को शुद्ध करता है। इतना ही नहीं इस पौधे को लगाने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है। साथ ही सुख-समृद्धि भी प्राप्त होती है।
बांस का पौधा
अगर कोई व्यक्ति अपने आत्मविश्वास को बढ़ाना चाहता है तो उसे अपने डेस्क पर बांस का पौधा लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह शांति और सौभाग्य को आकर्षित करता है। इसे ऑफिस की पूर्व दिशा में लगाएं। यह पैसों की कमी को दूर करने में भी मदद करता है।