Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने न केवल महिलाओं बल्कि पुरुषों के बारे में भी ऐसी कई बातें अपने नीति शास्त्र में बताई हैँ जिन्हें जानकर आप लोगों कि पहचान करना सीख जाते हैँ। वहीं, आचार्य चाणक्य के अनुसार ही महिलाओं के ऐसे विशिष्ट और प्रभावशाली गुणों के बारे में हम बताएँगे, जिन्हें देख पुरुष खो बैठते हैँ अपना दिल। जानिए इन गुणों के बारे में।
• साफ दिल कि महिलाएं ( Chanakya Niti)
चाणक्य नीति में इस बात का जिक्र किया गया है कि जिन भी महिलाओं में दूसरों को माफ़ कर देने कि भावना होती है, ऐसी महिलाएं दिल कि बहुत ही ज्यादा साफ होती हैँ। ये कभी भी खुद के भीतर किसी से बदला लेने कि द्वेष भावना नहीं रखती हैँ। ऐसी महिलाएं समाज में बहुत ही ज्यादा इज्जत पाती हैँ। खास बात ये है कि ऐसी महिलाओं के लिए पुरुष भी घुटने के बल झुकने को तैयार हो जाते हैँ।
• दयालु और विनम्र स्वाभाव कि महिलाएं
आचार्य चाणक्य का ये मानना था कि महिलाओं का स्वाभाव बहुत ही ज्यादा दयालु किस्म का होता है। उनका ये गुण एक पर्वत को झुकाने कि भी क्षमता रखता है। हमेशा से ही एक दयालु महिला के सामने पुरुष अपनी कठोरता त्याग के सम्मान पूर्वक तरह से व्यवहार करने में मजबूर हो ही जाता है।
• समझदारी के साथ चलने वाली महिलाएं
आचार्य चाणक्य कि चाणक्य नीति में इस बात का खासतौर पर जिक्र किया गया है कि ज्यादातर महिलाएं पुरुषों से ज्यादा दयालु, विनम्र और सुलझी हुई होती हैँ। इनकी खासियत ये होती है कि अपनी सूझ – बूझ और तेज दिमाग़ से हर तर्क विचार करने कि क्षमता भी रखती हैँ। जब पुरुष किसी जटिल समस्या के भीतर फंस चुके होतें हैँ, तो महिलाएं उन्हें नए रास्तों के बारे में अवगत करवाती है। ये एक एकलौता ऐसा गुण है जो कि महिलाओं के लिए बहुत ही ज्यादा विशेष होता है।
• हिम्मती और निडर महिलाएं
आचार्य चाणक्य के मुताबिक, पुरुषों के मुकाबले महिलाएं बहुत ही ज्यादा साहसी और हिम्मत रखने वाली होती हैँ। जब जीवन में कोई ऐसी परिस्थिति आ जाती है, जिसका समाधान बड़ा ही मुश्किल भरा लगने लगता है तब महिलाएं अपनी सूझ – बूझ और इच्छा शक्ति से इस मुश्किल समय से निकल कर नया रास्ता खोज ही लेती हैँ। ऐसे में इन महिलाओं के सामने पुरुषों को भी झुकना ही पड़ता है।