साल 2025 में 14 मार्च के दिन शुक्रवार को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। खास बात ये है की इसी दिन होली भी मनाई जाएगी। वहीं, 14 मार्च को ही इस बार ग्रहों के राजा सूर्य भी मीन में गोचर करने जा रहे हैँ। जिस वजह से तक़रीबन 100 सालों के बाद सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है।
चंद्र ग्रहण की ये है अवधि
चंद्र ग्रहण 14 मार्च की सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर प्रारम्भ होगा फिर इसका समापन दोपहर के 3 बजकर 30 मिनट पर होगा। कुल अवधि की अगर बात करें तो 6 घंटे 3 मिनट कि होगी।
जानिए कि कहाँ – कहाँ दिखेगा ये चंद्रग्रहण
दरअसल, ये चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा। बल्कि ये चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, उत्तरी दक्षिण अमेरिका, प्रशांत व अटलांटिक महासागर, उत्तरी व दक्षिणी ध्रुव समेत एशिया अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखेगा।
ज्योतिषचार्यों कि यदि मानें तो होली के दिन चंद्र ग्रहण का लगना एक खास प्रकार का शुभ संयोग है। क्योंकि इस दिन सूर्य भी गोचर करेगा तो ऐसे में ये शुभ दिन माना जा रहा है।
वैदिक ज्योतिष चार्य कि यदि मानें तो, होली पर सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण के संयोग से कुछ राशियों का बहुत ही ज्यादा शुभ समय शुरू होने वाला है। ऐसे में जानिए आप भी कि किन राशियों के होने जा रहे हैँ अच्छे दिन शुरू।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण बहुत ही ज्यादा लाभकारी साबित होने वाला है। इन जातकों कि सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी और मानसिक तनाव से भी छुटकारा प्राप्त होगा।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण पर बनने जा रहा सूर्य गोचर का ये संयोग बहुत ही ज्यादा शुभ साबित होने वाला है। कर्क राशि के जातकों को शुभ फ़लों कि प्राप्ति होगी। वहीं करियर में भी ग्रोथ होगी।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण पर सूर्य गोचर का संयोग बनना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जा रहा है। वहीं, कार्य क्षेत्र कि सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। अटके हुए सभी कार्य पूरे होंगे। साथ ही परिवार का साथ मिलेगा। वहीं, फॉरेन घूमने का मौका भी मिल सकता है।