Vastu Tips For Health: घर में कोई न कोई रहता है बीमार तो ये वास्तु के उपाय आएंगे बहुत काम!

Vastu Tips For Health: हम जहाँ भी रहते हैँ उसका असर जीवन में बहुत ही ज्यादा हमारे ऊपर पड़ता है। जैसे कि अगर सकारात्मक ऊर्जा रहती है तो जीवन में पॉजिटिविटी बनी रहती है। वहीं, अगर नकारात्मकता फैली हुई रहती है तो नेगेटिविटी बढ़ती चलती जाती है।

नेगेटिव एनर्जी का असर न केवल ये होता है कि व्यक्ति के साथ कुछ न कुछ बुरा ही होता रहता है। वहीं, उसके सेहत के ऊपर भी इसका असर साफ देखने को मिलता है। क्योंकि बीमारी से वे परेशान हो जाता है कि उसे समझ में नहीं आता कि बार – बार बीमार पड़ने कि मुख्य वजह क्या है।

ऐसे में अच्छी सेहत के लिए ये कुछ वास्तु उपाय हैँ, जो बहुत ही ज्यादा काम के साबित हो सकते हैँ:

वास्तु शास्त्र के अनुसार मानें तो, अगर आपका घर उत्तर मुखी दिशा कि ओर है। साथ ही आपने अपने घर के मुख्य द्वार के ऊपर ही बिजली का कनेक्शन दे रखा है, तो ये एक मुख्य वजह हो सकती है बीमारी के बढ़ने कि। इस स्थिति में इन्हें हटाकर उत्तर पश्चिम दिशा कि ओर कर देना चाहिए।

खिड़कियों के साथ करें ये काम 

वास्तु के अनुसार मानें तो, खासतौर पर सुबह के समय घर में मौजूद सभी खिड़कियों को खोल के रखना चाहिए। क्योंकि ये बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में मौजूद गंभीर से गंभीर बीमारी दूर हो जाती है और घर में सुख – समृद्धि का आगमन होता है।

सीढ़ियों के नीचे बनवाएं शौचालय 

वास्तु शास्त्र के अनुसार मानें तो सीढ़ियों के नीचे शौचालय बनाना वास्तु दोष का एक तरह से मुख्य कारण बन सकता है। अगर आपने भी घर के नीचे शौचालय बना रखा है तो इसे तुरंत ही बंद करवा दें।

घर के सदस्यों के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय 

वास्तु शास्त्र के अनुसार मानें तो परिवार के लोगों कि सेहत कि देख – रेख करने के लिए शिव जी कि तस्वीर माँ पार्वती संग भगवान गणेश जी के साथ में स्थापित करें। ये सभी तरह के वास्तु दोष कि समस्या को दूर करने में मदद करता है।

अच्छी सेहत पाने के लिए करें ये वास्तु उपाय 

वास्तु शास्त्र के अनुसार मानें तो बेडरूम में केवल हल्के रंग के चादरों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से घर में पॉजिटिविटी का संचार बरकरार रहता है। साथ ही बीमारी भी दूर होती जाती है।