Vastu Tips For Home: जैसे – जैसे समय बढ़ता जा रहा है बिलकुल उसी तरह से प्रॉपर्टी के रेट भी दिन दो गुने बढ़ते जा रहे हैँ। महंगाई चाहे जितनी भी क्यों न बढ़ जाए लेकिन हर एक व्यक्ति का ये सपना जरूर होता है कि उसके पास ही एक छोटा सा घर जरूर होना चाहिए, पर कैसे लिया जाए ये समझ नहीं आता। ऐसे में बहुत सारे लोगों का सपना तो ये केवल और केवल सपना बन कर ही रह जाता है।
ऐसे में अगर आप भी बीते काफी समय से घर या प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान कर रहे हैँ तो वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैँ जो कि घर बनाने में आने वाली बाधा को दूर कर सकते हैँ। इसलिए इन उपायों के बारे में आपको भी जानना चाहिए, क्योंकि ये बहुत ही ज्यादा काम के साबित हो सकते हैँ।
शनिदेव जी कि विशेष कृपा से घर बनाने का सपना हो सकता है सच :
बताते चलें कि मकान के निर्माण में सबसे पहले जो बधाएं होती हैँ वो शनि ग्रह के कारण ही आती हैँ। इसलिए अगर शनि देव जी को खुश कर आप घर खरीदने के सपने को एक दम सच कर सकते हैँ। साथ ही इसके लिए कुछ आसान से उपायों तक को मान सकते हैँ।
• जैसे कि करें शनि श्रोत का विधि पूर्वक पाठ
शनि श्रोत का जब भी पाठ करें तो मन में ये संकल्प जरूर लें कि आपके घर बनाने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है।
• पश्चिम दिशा कि ओर जलाएं दीपक
शनिदेव जी कि विशेष कृपा पाने के लिए प्रत्येक दिन सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में सरसों के तेल के दीपक को जरूर जलाएं।
घर में रखें ताम्बे से बनी ये चीज
दरअसल, ताम्बा शनि देव जी को बहुत ही ज्यादा प्रिय है। इसलिए घर के पश्चिम दिशा में ताम्बे से बना एक शोपीस जरूर रखें। ऐसा करने से शनि ग्रह कि बधाएं पूर्ण रूप से दूर हो जाएंगी और घर निर्माण कि सम्भावना दो गुना तक अधिक बढ़ जाएंगी।
श्री यँत्र जी कि करें पूजा
श्री यँत्र दरअसल माँ लक्ष्मी जी का प्रतीक है और इसकी विधिवत रूप से पूजा करने से धन – सम्पति का आगमन बढ़ता है और वृद्धि होती है। इसलिए रोजाना श्रद्धा और भक्ति से श्री यँत्र कि पूजा करें और अपने घर बनवाने के सपने को जल्द से जल्द पूरा करें।
मंगलवार के दिन करें ये खास उपाय
प्रत्येक सोमवार और शनिवार के दिन गाय को आटा और मूंग कि दाल जरूर खिलाएं। अगर ऐसा करते हैँ तो जीवन में आने वाली सभी समस्याएं और क़ष्ट दूर होते जाएंगे। साथ ही आर्थिक रूप से व्यक्ति मजबूत भी हो जाएगा। और उसके घर बनवाने के सपने को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।