Ampere NXG : समय के साथ साथ भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Ampere ने अपने प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर Ampere NXG को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस स्कूटर को दो वेरिएंट्स EX और ST में पेश किया है।
इस Ampere Nexus स्कूटर इन दिनों लोगो के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। यह स्कूटर न केवल आकर्षक लुक के साथ आता है, बल्कि इसे ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार बनाया गया है। साथ ही इसमें एल्युमीनियम ग्रैब हैंडल और बड़ी एवं आरामदायक सीट दी गई है, जिससे आपको लम्बे सफर पर थकान का एहसास न हो। अगर आप इसे खरीदना चाहते है तो सिर्फ ₹12,000 देकर घर ला सकते है। चलिए जानते है इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज और फाइनेंस प्लान के बारे में।
Ampere NXG बैटरी और रेंज
सबसे पहले Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 kWh की LFP बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर 136 किलोमीटर की रेंज देती है। इस बैटरी के साथ स्कूटर में PMS मोटर को जोड़ा गया है, जिससे इसका नॉमिनल आउटपुट 3.3 kW (4.42 bhp) और पीक आउटपुट 4 kW (5.3 bhp) तक हो जाता है। इसके अलावा, स्कूटर में चार राइडिंग मोड्स दिए गए हैं – ईको, सिटी, पावर और लिम्प होम। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 93 kmph की टॉप-स्पीड पर चला सकते है।
Ampere NXG के आधुनिक फीचर्स
एडवांस फीचर्स से लैस इस स्कूटर में कंपनी ने सबसे पहले LED लाइटिंग दी गई है, जिससे रात में अच्छी और साफ़ रोशनी मिलती है। इसके अलावा इसमें चार्जिंग पोर्ट, हिल होल्ड असिस्टेंस, साइड स्टैंड अलर्ट, नेविगेशन और कस्टमाइजेबल राइड मोड्स जैसे अत्याधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, आपको
7-इंच का डिजिटल कंसोल भी मौजूद है, जो स्पीड ट्रैकिंग, तय की गई दूरी, बैटरी चार्जिंग लेवल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेटवर्क कनेक्टिविटी जैसी जानकारी देख सकते है। इसके अलावा, स्कूटर में कॉल अलर्ट का फीचर भी दिया गया है, जिससे राइडिंग के दौरान काफी मददगार साबित होता है।
Ampere NXG कीमत और फाइनेंस प्लान
भारतीय बाजार में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमे से EX वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.10 लाख रुपये और ST वेरिएंट की कीमत 1.20 लाख रुपये तय की गई है। इसके अलावा आपके पास इतने पैसे नहीं है, तो फाइनेंस की मदद से ₹12,000 रूपए डाउनपेमेंट जमा कर खरीद सकते है। जिसके बाद आपको तीन साल के लिए 9.7% ब्याज दर के हिसाब से लोन दिया जाएगा। इस लोन को चुकाने के लिए आपको हर महीने की ₹3,476 EMI भरनी होगी।